क्या रही Lucknow Super Giants के हारने की वजह?, डिटेल में जानिए

By rishabhpandey

Published on:

PBKS VS LSG Highlight

PBKS VS LSG Highlight: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हराकर IPL 2026 में धमाल मचा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 254 रनों का बड़ा टारगेट खड़ा किया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इस शानदार प्रदर्शन में प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली की तूफानी अर्धशतकीय पारियां अहम रही, जिन्होंने पंजाब को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

PBKS VS LSG Highlight: लखनऊ की ओर से किसने किया बेहतर प्रदर्शन?

PBKS VS LSG Highlight (Source: Social Media)

लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने 255 रन का चुनौतीपूर्ण टारगेट था। हालांकि, लखनऊ की शुरुआत तेज रही, खासकर मिचेल मार्श और आयुष बडोनी ने पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बना डाले। दोनों का स्ट्राइक रेट भी अच्छा था और लखनऊ का रन-रेट पहले 10 ओवर तक 10 के करीब बना रहा।

PBKS VS LSG Highlight: आखिर क्यों लखनऊ नहीं जीत पाई मैच?

PBKS VS LSG Highlight (Source: Social Media)

मार्श ने 40 रन बनाए, जबकि बडोनी ने 35 रन की अहम पारी खेली। इसके बाद, कप्तान ऋषभ पंत ने 23 गेंदों पर 43 रन की तेज पारी खेली, लेकिन कोई भी बल्लेबाज इस शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में सफल नहीं हो सका। अंत में एडन मार्कराम ने 22 गेंदों पर 42 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेकिन वे अकेले टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

PBKS VS LSG Highlight: सही समय पर लखनऊ के बल्लेबाजों ने नहीं बदला गियर

PBKS VS LSG Highlight (Source: Social Media)

लखनऊ की टीम ने 10 ओवरों में 102 रन बना लिए थे और रन-रेट 10 के ऊपर था, जिसने जीत की उम्मीदें जगा रखी थी। हालांकि, इसके बाद लगातार गिरते विकेट और रन-रेट में गिरावट आने की वजह से लखनऊ की हार तय हो गई। लखनऊ के बल्लेबाजों को गियर बदलने की जरूरत थी, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। अंत में लखनऊ सुपर जायंट्स निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 200 रन ही बना सकी और पंजाब किंग्स ने 54 रनों से मैच को अपने नाम कर लिया।

Read More: Mumbai Indians तोड़गी अपनी हार की स्ट्रीक या Gujrat Titans की ओर से होगी पलटवार, जानें पिच रिपोर्ट से लेकर सबकुछ

Exit mobile version