T20 World Cup खेलने भारत पहुंचे पाकिस्तान के खिलाड़ी, तिलक लगाकर हुआ भव्य स्वागत

By Rahul Singh Karki

Published on:

Pakistani Players Welcomed in India

Pakistani Players Welcomed in India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है और क्रिकेट फैंस का उत्साह चरम पर है। 7 फरवरी से शुरू होकर 8 मार्च तक चलने वाले इस मेगा टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। जैसे-जैसे टूर्नामेंट नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे टीमें भारत और श्रीलंका पहुंचने लगी हैं और खिलाड़ियों के आगमन के साथ कुछ खास नज़ारे भी देखने को मिल रहे हैं।

इसी कड़ी में हाल ही में अमेरिका (USA) की क्रिकेट टीम भारत पहुंची, जहां उनका पारंपरिक अंदाज़ में जोरदार स्वागत किया गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय परंपरा के अनुसार खिलाड़ियों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाता दिख रहा है। यह दृश्य फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Pakistani Players Welcomed in India: पाकिस्तानी खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

Pakistani Players Welcomed in India

इस वीडियो में खास बात यह रही कि USA टीम में शामिल पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों का भी उसी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। शायन जहांगीर, अली खान और मोहम्मद मोहसिन – तीनों खिलाड़ियों के माथे पर तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया गया। इस पल ने खेल भावना और मेहमाननवाज़ी की एक अलग ही तस्वीर पेश की, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।

दूसरी बार वर्ल्ड कप खेलेगी USA

Pakistani Players Welcomed in India

गौरतलब है कि USA की टीम दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही है। 2024 के संस्करण में उन्होंने अपने डेब्यू में ही शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 तक का सफर तय किया था और इतिहास रचा था। इस बार भी टीम में पिछले संस्करण के 10 खिलाड़ी शामिल हैं, जिससे अनुभव और आत्मविश्वास दोनों साफ नजर आते हैं।

Pakistani Players Welcomed in India

USA टीम की कप्तानी एक बार फिर मोनांक पटेल के हाथों में है, जो लंबे समय से इस भूमिका को निभाते आ रहे हैं। इस वर्ल्ड कप में अमेरिका को ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड और नामीबिया जैसी मजबूत टीमों के साथ मुकाबला करना है। ऐसे में टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले भारत में मिला यह गर्मजोशी भरा स्वागत खिलाड़ियों के लिए खास याद बन गया है।

Also Read: बॉयकॉट का ड्रामा पाकिस्तान को पड़ेगा महंगा, PCB के खिलाफ लिए जाएंगे ये 5 एक्शन

Exit mobile version