वर्ल्ड कप से पहले इस टीम ने मचाया भौकाल, पाकिस्तान के लिए बजी खतरे की घंटी

By Rahul Singh Karki

Published on:

Pakistan vs USA T20 World Cup 2026

Pakistan vs USA T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले ही काफी विवादों में है। बांग्लादेश अपना नाम टूर्नामेंट से वापस ले चुका है और उनकी जगह स्कॉटलैंड की वर्ल्ड कप में एंट्री हुई है। इसके अलावा पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ मुकाबले का बॉयकॉट किया है। ICC इस मामले का हल निकालने की कोशिशों में जुटा है।

अगर पाकिस्तान नहीं मानता तो उनके ऊपर कड़ी करवाई का खतरा मंडरा रहा है। मगर इसी बीच हमारे पड़ोसी देश के लिए एक बड़े खतरे की घंटी बजी है।

Pakistan vs USA T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के लिए बजी खतरे की घंटी

Pakistan vs USA T20 World Cup 2026

दरअसल, पाकिस्तान और भारत T20 World Cup 2026 के ग्रुप A में हैं। इनके अलावा नामीबिया, नीदरलैंड और USA की टीम भी इसी ग्रुप में शामिल है। ऐसे में अगर पाकिस्तान इनमें से कोई भी एक मुकाबला हार जाता है या उनके किसी भी मैच में बारिश हो जाती है, तो उनके अगले स्टेज में पहुंचने के लाले पड़ सकते हैं।

USA के हालिया प्रदर्शन पर नजर डालेंगे तो ये पाकिस्तान के लिए बड़े खतरे की घंटी है। सोमवार को इंडिया A के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप के वार्म अप मैच में USA को 38 रन से हार का सामना करना पड़ा। आयुष बडोनी की अगुवाई वाले भारतीय खेमे ने 20 ओवर में 238/3 रन का बड़ा टोटल खड़ा किया था, जिसके जवाब में USA की टीम ने 19.4 ओवर में 200 रन बनाए।

Pakistan vs USA T20 World Cup 2026

भारत की तरफ से खलील अहमद और मयंक यादव जैसे तेज गेंदबाज खेल रहे थे, जबकि स्पिन डिपार्टमेंट में रवि बिश्नोई और मानव सुथार जैसे युवा प्रतिभाशली खिलाड़ी थे। इसके बावजूद अमेरिका की टीम ने 200 का आंकड़ा छू लिया। USA का यह प्रदर्शन देख पाकिस्तान के कान जरूर खड़े हो गए होंगे।

2024 में दी थी शिकस्त

Pakistan vs USA T20 World Cup 2026

पाकिस्तानी खेमे में खौफ की एक और वजह 2024 का वो मुकाबला भी है, जब टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में USA ने उन्हें करारी हार दी थी और सुपर 8 में पहुंचने के सपनों को तगड़ा झटका दिया था। तब पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 159/7 रन बनाए थे और USA ने इस स्कोर की बराबरी कर ली। इसके बाद सुपर ओवर में USA ने 18/1 रन बनाए और पाकिस्तान की टीम सिर्फ 13/1 रन ही बना सकी।

इस शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान को पूरे क्रिकेट जगत में किरकिरी का सामना करना पड़ा और अब एक बार फिर USA की टीम अच्छी लय में नजर आ रही है और दोनों का एक बार फिर आमना सामना होने वाला है। यह मैच 10 फरवरी को कोलम्बो में खेला जाएगा।

Also Read: T20 World Cup खेलने भारत पहुंचे पाकिस्तान के खिलाड़ी, तिलक लगाकर हुआ भव्य स्वागत

Exit mobile version