जीतकर भी हारा पाकिस्तान, T20 विश्व कप से हुआ बाहर, श्रीलंका ने दिया सबसे बड़ा आघात

By raj kiran

Published on:

Pakistan out of the T20 WC

Pakistan out of the T20 WC: पाकिस्तान आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई है. श्रीलंका के खिलाफ जीत के बावजूद उनका सफर टूर्नामेंट में समाप्त हो गया है. बीते 28 फरवरी को पाकिस्तान और श्रीलंका पल्लेकेले में आमने-सामने थी.

इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम को बड़े अंतर से जीतना था. हालांकि श्रीलंकाई टीम ने ऐसा होने नहीं दिया. इसके साथ न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई है.

Pakistan out of the T20 WC: पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 से बाहर

Pakistan out of the T20 WC

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 राउंड अपनी समाप्ति की ओर है. केवल दो ही मुकाबले बचे हुए हैं. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में पाकिस्तान विजयी रही. इस मैच के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो टॉस श्रीलंका के पक्ष में गया. कप्तान दासुन शनाका ने पाकिस्तान टीम को पहले बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया.

पहले खेलकर पाकिस्तान टीम ने 8 विकेट खोकर 212 रन बना दिए. ओपनर साहिबजादा फरहान ने 60 गेंदों पर 100 रन ठोके. जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल थे. वहीं फखर जमान के बल्ले से 42 बॉल पर 84 रनों की पारी आई. श्रीलंका की गेंदबाजी पर नजर डालें तो दिलशान मधुशंका ने 3 विकेट अपने नाम किए.

Pakistan out of the T20 WC

जीत के लिए श्रीलंका को 213 रन बनाने थे. वहीं पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को 143 के स्कोर पर रोकना था. लक्ष्य का पीछा करने आई श्रीलंका एक समय अपने 3 विकेट 75 रनों पर गंवाकर संघर्ष कर रही थी. हालांकि इसके बाद पवन रत्नायके ने 37 बॉल पर 58 रन ठोके. वहीं कप्तान शनाका के बल्ले से 31 गेंदों पर 76 रन आए. जिसके दम पर श्रीलंका 20 ओवर में 207 रन बनाने में कामयाब रही. हालांकि वो ये मुकाबला 5 रनों से गंवा बैठी.

दासुन शनाका ने पाकिस्तान का खेल बिगाड़ा

Pakistan out of the T20 WC

भले ही पाकिस्तान श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 का अपना आखिरी मैच जीत गई हो. लेकिन सेमीफाइनल की रेस से वो पूरी तरह से बाहर हो गई. जिसमें दासुन शनाका ने अहम भूमिका निभाई.

 

Read More: साउथ अफ्रीका है T20 विश्व कप जीतने की सबसे बड़ी दावेदार, इस बार हट सकता है ‘चोकर्स’ का टैग

Exit mobile version