Pakistan Faild to Gain Support in Cricket World: 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच के बहिष्कार के फैसले को सही ठहराने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने दूसरे देशों के क्रिकेट बोर्ड्स से समर्थन मांगने की कोशिश की, लेकिन उसे हर जगह से निराशा ही हाथ लगी। सूत्रों के मुताबिक, किसी भी क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के इस फैसले का समर्थन नहीं किया है।
हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया पर बहिष्कार का ऐलान जरूर कर दिया, लेकिन PCB ने अब तक इस मुद्दे पर ICC से कोई आधिकारिक बातचीत तक नहीं की। इसी वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड धीरे-धीरे बाकी क्रिकेट जगत से अलग-थलग पड़ता जा रहा है।
Pakistan Faild to Gain Support in Cricket World: सभी क्रिकेट बोर्ड्स ने किया साफ़
अन्य क्रिकेट बोर्ड्स का साफ कहना है कि पाकिस्तान के पास इस बहिष्कार के लिए कोई ठोस या कानूनी वजह नहीं है। PCB इसे बांग्लादेश के समर्थन में उठाया गया कदम बता रहा है, लेकिन बाकी बोर्ड्स इसे बेवजह बनाया गया विवाद मान रहे हैं।
पाकिस्तान के रवैये में कई विरोधाभास भी सामने आए हैं। हाल ही में पाकिस्तान की अंडर-19 टीम ने भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप में बिना किसी विरोध के मैच खेला। वहीं, पाकिस्तान महिला ए टीम भी 15 फरवरी को भारत ए के खिलाफ बैंकॉक में मैच खेलने वाली है और वहां किसी बहिष्कार की कोई बात नहीं है।
इसके अलावा, पुरुषों का T20 World Cup 2026 मैच भारत में नहीं, बल्कि श्रीलंका के कोलंबो में होना है, जो एक न्यूट्रल वेन्यू है। ऐसे में सुरक्षा का जो बहाना दिया जा रहा है, वह भी किसी को समझ नहीं आ रहा।
अकेला पड़ा पाकिस्तान
अब हालात ऐसे हैं कि PCB के पास कोई समर्थन नहीं है और ICC पहले ही सख्त कार्रवाई की चेतावनी दे चुका है। अन्य बोर्ड्स ने भी साफ कह दिया है कि “चुनिंदा मैच खेलने” जैसी सोच अंतरराष्ट्रीय खेलों के नियमों के खिलाफ है।
अगर पाकिस्तान ने अब भी अपना फैसला नहीं बदला, तो उस पर भारी जुर्माना लग सकता है, वर्ल्ड कप के अहम अंक कट सकते हैं और यहां तक कि सस्पेंशन का खतरा भी बन सकता है। साफ शब्दों में कहें तो यह फैसला पाकिस्तान क्रिकेट को बहुत महंगा पड़ सकता है।
Also Read: वर्ल्ड कप से पहले इस टीम ने मचाया भौकाल, पाकिस्तान के लिए बजी खतरे की घंटी
