पाकिस्तान से आगे निकला नीदरलैंड, अंकतालिका में देखने को मिला बड़ा उलटफेर

By Rahul Singh Karki

Published on:

Netherlands overtook Pakistan in the points table

Netherlands overtook Pakistan in the points table: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। नामीबिया को भारत से भिड़ने से पहले ही ऐसा झटका लगा है, जिसने पूरे ग्रुप की तस्वीर बदल दी। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड्स ने नामीबिया को 7 विकेट से हराकर न सिर्फ शानदार जीत दर्ज की, बल्कि अंकतालिका में पाकिस्तान को भी पीछे छोड़ दिया।

157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पावरप्ले के भीतर ही टीम ने अपने दो विकेट गंवा दिए थे, जिससे नामीबिया को मुकाबले में वापसी की उम्मीद दिखने लगी। लेकिन इसके बाद बस डी लीड ने मोर्चा संभाल लिया और मैच पूरी तरह नीदरलैंड्स के पक्ष में मोड़ दिया।

Netherlands overtook Pakistan in the points table: नीदरलैंड ने की अच्छी बल्लेबाजी

Netherlands overtook Pakistan in the points table

बस डी लीड ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150 का रहा और उनकी पारी में 5 चौके व 4 छक्के शामिल थे। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का चौथा अर्धशतक रहा। डी लीड ने तीसरे विकेट के लिए कॉलिन अकरमैन के साथ 70 रनों की अहम साझेदारी की और फिर कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए नाबाद 43 रन जोड़ दिए। नतीजा ये रहा कि नीदरलैंड्स ने लक्ष्य को 18वें ओवर में ही हासिल कर लिया।

Netherlands overtook Pakistan in the points table

इससे पहले नामीबिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बना सकी। उनकी ओर से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। निकोल लॉफ्टी ने सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में नीदरलैंड्स की तरफ से लोगान वैन वीक सबसे सफल रहे, जिन्होंने दो अहम विकेट चटकाए।

पाकिस्तान को छोड़ा पीछे

Netherlands overtook Pakistan in the points table

यह नीदरलैंड्स की टूर्नामेंट में दो मैचों के बाद पहली जीत रही। इससे पहले उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब दो मुकाबलों के बाद नीदरलैंड्स के खाते में 2 अंक हो गए हैं और बेहतर रन रेट के दम पर उसने ग्रुप ए की अंकतालिका में पाकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। पाकिस्तान भी 2 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गया है, जबकि भारत ग्रुप ए में शीर्ष पर बना हुआ है।

अब नामीबिया को 12 फरवरी को इसी मैदान पर टीम इंडिया से मुकाबला करना है, जहां उसके लिए यह चुनौती और भी कठिन होने वाली है।

Also Read: मैदान के बाहर भी जारी है वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 5000 करोड़ की कंपनी के साथ किया करार

Exit mobile version