Manav Suthar Salary From BCCI: हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वो अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत यादगार अंदाज में करे। इंडियन क्रिकेट टीम के युवा स्पिनर मानव सुथार ने अपने इस सपने को सच कर दिखाया है। अफगानिस्तान के खिलाफ अपने पहले ही टेस्ट मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हॉल हासिल किया और इसी के साथ उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया।
23 साल की उम्र में बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार अब उन चुनिंदा भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन ने उन्हें रातों-रात चर्चा का विषय बना दिया है।
Manav Suthar Income: कितनी है मानव सुथार की कमाई?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों को सालाना सैलरी देता है, लेकिन फिलहाल मानव सुथार इस लिस्ट का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में उन्हें कोई सालाना सैलरी नहीं मिलती। हालांकि, टेस्ट मैच खेलने के लिए उन्हें मैच फीस दी जाती है। भारतीय खिलाड़ियों को एक टेस्ट मैच के लिए करीब 15 लाख रुपये की फीस मिलती है।
Manav Suthar Debut: कब और कहां किया था मानव सुथार ने डेब्यू?
मानव ने आईपीएल में भी अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी है। उन्होंने 2024 में आईपीएल डेब्यू किया था और 2026 सीजन में गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे। इस सीजन के लिए उन्हें 30 लाख रुपये की सैलरी मिली थी। इसके अलावा वो घरेलू क्रिकेट में राजस्थान की ओर से खेलते हैं, जहां से भी उनकी अच्छी कमाई होती है। उनकी कुल संपत्ति को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी तो एवेलेबल नहीं है, लेकिन अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेट वर्थ 30 से 50 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
Manav Suthar Salary From BCCI: मैच में कुल 7 विकेट किए अपने नाम
अफगानिस्तान के खिलाफ इस टेस्ट मैच में मानव सुथार ने कुल 7 विकेट हासिल किए। पहली पारी में उन्होंने 22 ओवर में केवल 33 रन देकर 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वहीं दूसरी पारी में भी उन्होंने अपनी लय बरकरार रखते हुए 10 ओवर में 29 रन देकर एक विकेट झटका।
अपने पहले ही टेस्ट मैच में ऐसा प्रदर्शन करके मानव सुथार ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट को एक और प्रतिभाशाली स्पिनर मिल गया है, जो भविष्य में टीम के लिए बड़ा मैच विनर साबित हो सकता है।
Read More: India ने एकलौते टेस्ट मैच में Afghanistan को चटाई धूल, जानें पूरे मैच का हाल
