KL Rahul जल्द ही तोड़ेंगे MS Dhoni का रिकॉर्ड, IPL के इतिहास में करेंगे ये बड़ा कारनामा

By rishabhpandey

Published on:

KL Rahul New Record

KL Rahul New Record: केएल राहुल आज एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने के बेहद करीब हैं। Indian Premier League 2026 में मंगलवार (21 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में राहुल की नजर एक खास रिकॉर्ड पर रहेगी।

KL Rahul Position: केएल राहुल ने अब तक आईपीएल में बनाए हैं कितने रन?

KL Rahul New Record (Source: Social Media)

दरअसल, राहुल आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में फिलहाल 7वें नंबर पर हैं, जबकि एमएस धोनी छठे नंबर पर बने हुए हैं। ऐसे में राहुल को धोनी से आगे निकलने के लिए सिर्फ 50 रनों की जरूरत है। यहां खास बात तो यह है कि धोनी ने अपने 5439 रन 278 मैचों में बनाए हैं, जबकि राहुल 150 मैचों में ही 5390 रन तक पहुंच चुके हैं। यानी राहुल महज 49 रन दूर हैं और अगर वह आज अर्धशतक लगा लेते हैं, तो 127 मैच कम खेलकर ही वो धोनी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

KL Rahul Performance In IPL: कैसा है केएल काहुल का आईपीएल में प्रदर्शन

KL Rahul New Record (Source: Social Media)

इस सीजन केएल राहुल अच्छी फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने अब तक 33.60 की औसत और 168 के स्ट्राइक रेट से 168 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। उनका इस सीजन में बेस्ट स्कोर 92 रन रहा है।

दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। फ्रेंचाइजी ने 28 मार्च को बताया था कि वह काफ इंजरी के कारण शुरुआती दो हफ्तों के लिए बाहर रहेंगे, लेकिन उससे ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद उनकी वापसी अभी तक नहीं हो सकी है।

Chennai Super Kings Performance: कैसा रहा है चेन्नई की टीम का प्रदर्शन?

KL Rahul New Record (Source: Social Media)

टीम के प्रदर्शन की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स का इस सीजन में प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है। वहीं टीम ने 6 मुकाबलों में सिर्फ 2 जीत हासिल की है, जबकि 4 मैचों में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इसी वजह से टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर बनी हुई है।

Read More: Jasprit Bumrah को फाइनली मिली IPL 2026 की पहली विकेट, लगभग 1 साल का इंतजार करने के बाद मिली सफलता

Exit mobile version