KKR vs GT Scorecard: आईपीएल 2026 में मैच नंबर-60 धमाकेदार रहा. केकेआर और गुजरात टाइटंस एक दूसरे से टकराई थी. मुकाबला हाई स्कोरिंग रहा था. इस मैच में केकेआर ने गुजरात टाइटंस को पराजित कर दिया. टॉस GT के पक्ष में रहा था. उन्होंने पहले फील्डिंग चुनी थी. पहले बल्लेबाजी करने आई कोलकाता नाईट राइडर्स ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 247 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम 218 रन ही बना सकी. GT को लगातार पांच जीत के बाद शिकस्त झेलनी पड़ी है.
KKR vs GT Scorecard: केकेआर ने गुजरात टाइटंस को हराया
केकेआर और गुजरात टाइटंस मैच की मेजबानी ईडेन गार्डन्स ने की थी. जो एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है. अपने होम ग्राउंड पर खेलने का कोलकाता नाईट राइडर्स ने पूरा फायदा उठाया. टॉस भले ही उनके पक्ष में नहीं रहा था. लेकिन गुजरात ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बैटिंग का न्योता दिया. पहले खेलते हुए केकेआर की ओर से ओपनर फिन ऐलेन, अंगकृष रघुवंशी और कैमरन ग्रीन ने शानदार अर्धशतक जड़े. जिसकी बदौलत कोलकाता की टीम ने एक भारी भरकम टोटल बोर्ड पर लगाया. जिसके दबाव में गुजरात टाइटंस की टीम बिखर गई. इतने बड़े स्कोर को चेज करना उनसे संभव नहीं हो पाया. आखिर में वो हार गई.
ऐसी रही कोलकाता नाईट राइडर्स की बैटिंग
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स की शुरुआत अच्छी रही. फिन ऐलेन और अजिंक्य रहाणे ने पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर्स में 44 रन जोड़े. रहाणे 14 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि ऐलेन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी. राइट हैंड बैटर ने 35 बॉल का सामना करके 93 रन ठोके. जिसमें 10 छक्के व 4 चौके शामिल थे. उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 266 का रहा.
अंगकृष रघुवंशी ने 44 बॉल पर 82 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 7 छक्के व 4 चौके निकले. कैमरन ग्रीन ने भी तूफानी अंदाज में 28 गेंदों का सामना करके 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 52 रन बनाए. इन पारियों के दम पर केकेआर 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 247 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही.
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी का हाल
केकेआर से मिले 248 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 3 ओवर में 42 रन जोड़े. हालांकि तभी साई सुदर्शन चोट के चलते रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए. इस समय उनका स्कोर 23 रन था. इसके बाद शुभमन गिल और जॉश बटलर ने एक शानदार साझेदारी की. दोनों ने मिलकर 128 रन जोड़े. गिल ने 49 गेंदों पर 7 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 85 रन बनाए. बटलर ने 35 गेंदों पर 57 रन बनाए. वहीं सुदर्शन दोबारा मैदान पर आए. अपने स्कोर में 30 रन और जोड़े. आखिर में 53 रन बनाकर नाबाद रहे. गुजरात इस मुकाबले को 29 रनों से हार गई.
Read More: BAN vs PAK: 2nd Test में बड़ा हादसा, Hasan Ali की Head Injury ने टीम में फैलाया खौफ
