Harshit Rana के ना होने पर भी काफी मजबूत है KKR की प्लेइंग 11, जानें कौन सा प्लेयर टीम को बनाएगा चौथी बार चैंपियन?

By rishabhpandey

Updated on:

KKR Playing 11

KKR Playing 11: 28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरूआत होने वाली है. इससे पहले 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि इस टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के चलते हो सकता है कि पूरा सीजन ना खेल पाएं. लेकिन फिर भी भले ही हर्षित चोटिल हो गए हों, लेकिन इस टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर अभी भी मौजूद हैं, जो कि टीम को चौथी बार खिताब दिला सकते हैं. जब हम केकेआर की प्लेइंग-11 पर नजर डालते हैं, तो टीम में कई ऐसे प्लेयर्स देखने को मिलते हैं जिनके पास अनुभव की कमी नहीं है. तो चलिए एक नजर डाल लेते हैं केकेआर की प्लेइंग 11 पर.

KKR Playing 11: ओपनिंग जोड़ी है बेहद खतरनाक

KKR Playing 11 (Source: Social Media)

सबसे पहले बात ओपनिंग जोड़ी की करते हैं, जो कि सबसे घातक दिख रही है. केकेआर इस बार फिन एलन और टिम साइफर्ट के साथ पारी का आगाज कर सकती है. ये दोनों ही खिलाड़ी न्यूजीलैंड के लिए ओपनिंग करते हैं. हाल में हुए टी20 विश्व कप 2026 में दोनों ने बल्ले से तबाही मचाई थी. दोनों के पास पहली गेंद से छक्कों की बारिश करने की जबरदस्त क्षमता है. साइफर्ट ने 8 मैचों में 166.33 के स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए थे, जबकि एलन ने 8 मैचों में 200.00 के स्ट्राइक रेट से 298 रन बनाए थे. ये दोनों ही बल्लेबाज पावरप्ले में अपनी क्षमता दिखाने में सक्षम हैं.

KKR Playing 11: मिडिल ऑर्डर में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी

KKR Playing 11 (Source: Social Media)

केकेआर की बैटिंग के मिडिल ऑर्डर में रचिन रविंद्र, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह जैसे धुरंधर हैं, जिनके पास तेजी से रन बनाने की क्षमता है. ये सभी खिलाड़ी किसी भी परिस्थिति में बड़ा स्कोर बनाने की क्षमता रखते हैं. इनके अलावा सुनील नरेन, रमनदीप सिंह और अनुकूल रॉय जैसे स्टार ऑलराउंडर भी टीम को संतुलन देते हैं.

KKR Playing 11: KKR संभावित प्लेइंग इलेवन (Probable 11)

KKR Playing 11 (Source: Social Media)

अगर बात करें केकेआर के प्लेइंग 11 की तो इसमें फिन एलन, सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, वरूण चक्रवर्ती और ब्लेसिंग मुजरबानी हो सकते हैं.

KKR Playing 11: केकेआर के पूरा स्कवाड (KKR Squad IPL 2026)

KKR Playing 11 (Source: Social Media)

वहीं पूरे स्कवॉड में अजिंक्य रहाणे (संभावित कप्तान), रिंकू सिंह, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, टिम साइफर्ट, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रविंद्र, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, आकाश दीप, हर्षित राणा और उमरान मलिक जैसे प्लेयर्स शामिल हैं.

Read More: Bangladesh Cricket Board ने अचानक से टाला आयरलैंड का दौरा, क्या भारत के साथ होने वाली है एक ODI सीरिज

Exit mobile version