India ने एकलौते टेस्ट मैच में Afghanistan को चटाई धूल, जानें पूरे मैच का हाल

By rishabhpandey

Published on:

IND Vs AFG Match Highlights

IND Vs AFG Match Highlights: इंडिया और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में खेले जा रहा एकलौता टेस्ट मैच 6 जून से शुरू हुआ था, जिसमें टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पहली पारी 564 रन बनाकर डिक्लेयर कर दी थी। इसके जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी बेहद कमजोर रही और पूरी टीम सिर्फ 152 रन पर सिमट गई।

Match Summary: कैसा रहा मैच का हाल?

Indian Team Stats (Source: Google) 

इसी बड़े अंतर के कारण भारत ने अफगानिस्तान पर फॉलोऑन करने का मौका दिया, जिससे उन्हें बिना भारत की दूसरी पारी खेले ही दोबारा बल्लेबाजी करनी पड़ी। ऐसे में दूसरी पारी में भी अफगानिस्तान कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और पूरी टीम दूसरी इंनिंग में भी सिर्फ 112 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

मुल्लांपुर टेस्ट में भारत को पहली पारी के आधार पर 412 रनों की बड़ी बढ़त मिली थी। जिसके बाद भारत ने फॉलोऑन देकर अफगानिस्तान को वापसी करने का मौका दिया, लेकिन अफगानिस्तान की ओर से कोई भी बल्लेबाज़ मानों खेलने के लिए आया ही ना हो।

Indian Team Stats: भारतीय टीम का कैसा रहा प्रदर्शन?

Indian Team Stats (Source: Google)

अगर मैच की बात करें तो पहली पारी में भारत की ओर से केएल राहुल ने 100 रन, शुभमन गिल ने 126 रन ऋशभ पंत ने 81 रन और साई सुदर्शन ने भी 81 रन बनाए। इसके साथ ही पहली पारी में अफगानिस्तान के बॉलर्स में सिर्फ मोहम्मद सलीम ही 6 विकेट ले सके बाकी रहमान शरीफी नो 1 विकेट लिया और हज़मतुल्लाह शरीफी के नाम भी एक सफलता रही।

Afghanistan Team Stats: कैसा रहा अफगानिस्तान का प्रदर्शन?

Indian Team Stats (Source: Google)

लेकिन जब बारी आई अफगानिस्तान की बल्लेबाजी की तो इस टीम की ओर से सिर्फ रहमत शाह ही थे जिन्होंने 60 रन बनाए बाकी कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। वहीं पहली पारी के दौरान इंडियन बॉलर्स में मानव सुथार ने 6 विकेट अपने नाम किए और प्रसिद्ध कृष्णा को 3 विकेट मिले। इसी के साथ वाशिंग्टन सुंदर ने भी 1 विकेट लेकर अपना खाता खोला।

IND Vs AFG Match Highlights: भारत ने 300 रन से जीता मैच

Indian Team Stats (Source: Google)

लेकिन जब अफगानिस्तान पहली पारी में ही 152 रन पर ढेर हो गई तब उन्हें फॉलो-ऑन करने का मौका दिया गया। ऐसे में दूसरी पारी के दौरान भी अफगानिस्तान उम्मीद के मुताबिक टक्कर नहीं दे पाई और 112 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में अफगानिस्तान की ओर से सिद्दिकल अटल ने 42 रन बनाए, वहीं बाकी के बल्लेबाज 25 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए।

दूसरी ओर अगर इंडियन बॉलर्स की बात करें तो वाशिंग्टन सुंदर ने दूसरी पारी में 4 विकेट लिए, इसके अलावा कुलदीप यादव ने 3 विकेट, मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट और मानव सुथार ने भी 1 विकेट अपने नाम किया। इस तरह भारत ने ये मैच 300 रनों से जीतक अपने नाम कर लिया।

Read More: Shubhman Gill का कप्तानी में जलवा बरकरार, टेस्ट शतक के साथ धोनी-गांगुली के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

Exit mobile version