Women’s T-20 World Cup जीतने वाली टीम को मिलेगी करोड़ों की प्राइज मनी, अमाउंट जान उड़ जाएंगे आपके होश

By rishabhpandey

Published on:

ICC Women's T-20 World Cup Prize Money

ICC Women’s T-20 World Cup Prize Money: वुमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें सीजन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। यह पॉपुलर टूर्नामेंट 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दुनिया की 12 बेस्ट टीमें हिस्सा लेंगी। कॉम्पटीशन के दौरान कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे और टीमों को छह-छह के दो ग्रुप्स में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान को ग्रुप-1 में रखा गया है।

इस बार टूर्नामेंट सिर्फ रोमांचक मुकाबलों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी रिकॉर्डतोड़ इनाम के पैसों की वजह से भी चर्चा में है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने वुमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कुल 8.76 मिलियन अमेरिकी डॉलर का अमाउंट घोषित किया है, जो इंडियन करंसी में लगभग 244 करोड़ रुपये के बराबर है। यह पिछली बार की तुलना में करीब 10 प्रतिशत ज्यादा है।

ICC Women’s T-20 World Cup Prize Money: विजेता टीम को मिलेगा 65 करोड़ रुपये का इनाम

ICC Women’s T-20 World Cup Prize Money (Source: Social Media)

वहीं टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को 2.34 मिलियन अमेरिकी डॉलर की प्राइज़ मनी दी जाएगी। इंडियन करंसी में इसकी कीमत लगभग 65 करोड़ रुपये है और यह अमाउंट आईपीएल 2026 की विजेता टीम को मिली प्राइज मनी से तीन गुना से भी ज्यादा है।

Runner-Up Prize Money: रनर-अप टीम भी होगी मालामाल

ICC Women’s T-20 World Cup Prize Money (Source: Social Media)

फाइनल में हारने वाली टीम को भी बड़ी रकम मिलेगी। रनरअप टीम को 1.17 मिलियन अमेरिकी डॉलर, यानी करीब 32 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। लेकिन यहां दिलचस्प बात तो यह है कि ये अमाउंट आईपीएल चैंपियन टीम को मिली इनाम की रकम से भी ज्यादा है।

Semi Finalist Prize Money: सेमीफाइनलिस्ट को भी मिलेगा बड़ा अवॉर्ड

ICC Women’s T-20 World Cup Prize Money (Source: Social Media)

सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली हर एक टीम को 675,000 अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे, जो इंडियन करंसी में लगभग 18.5 करोड़ रुपये होते है। इसके अलावा, टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली बाकी टीमों को भी करीब 7 करोड़ रुपये का अमाउंट मिलेगा।

Bonus On Every Win: हर जीत पर मिलेगा अलग बोनस

ICC Women’s T-20 World Cup Prize Money (Source: Social Media)

आईसीसी ने ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में जीत दर्ज करने वाली टीमों के लिए भी खास इनाम तय किया है। हर एक जीत पर टीम को 31,154 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे, जो इंडियन करंसी में लगभग 90 लाख रुपये के बराबर है। ऐसे में वुमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 न सिर्फ क्रिकेट के लिहाज से खास होगा, बल्कि खिलाड़ियों और टीमों के लिए पैसों के तौर पर भी अब तक का ये सबसे बड़ा मंच साबित होने जा रहा है।

Read More: Virat Kohli ने Vaibhav Sooryavanshi को दिया मोटिवेशन, जानें वायरल वीडियो में लेजेंड्स की बातचीत का सच

Exit mobile version