ICC Men T20 WC Prize Money: 2026 के फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया है और इसी के साथ भारत ने एक और इतिहास रच दिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव के अंडर टीम इंडिया ने ये खिताब अपने नाम किया है और तीसरी बार इंडिया टी20 वर्ल्ड कप जीती है. लेकिन खास बात तो ये है कि भारत ने लगातार दूसरी बार ये ट्रॉफी जीती और पहली बार अपने ही घर में विश्व चैंपियन बना है.
इस बड़ी जीत के बाद देश भर में जश्न का माहौल बना हुआ है और लोग तो दिवाली से ज्यादा पटाखे अब फोड़ते दिखाई दिए हैं. इस जीत के साथ टीम इंडिया को न सिर्फ ट्रॉफी मिली, बल्कि मोटी प्राइज मनी भी हासिल हुई. ICC ने इस टूर्नामेंट के लिए कुल 13.5 मिलियन डॉलर यानि करीब 120 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड प्राइज पूल तय किया था, जो पिछले T-20 टूर्नामेंट से लगभग 20 परसेंट ज्यादा है.
ICC Men T20 WC Prize Money
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम को 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 27.5 करोड़ रुपये की इनाम के तौर पर प्राइज मनी मिली. यह पआइज मनी पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड को दी जाएगी और बाद में खिलाड़ियों के बीच बोनस, मैच फीस और अन्य इनाम के रूप में बांटी जाएगी.
न्यूजीलैंड को भी मिला बड़ा इनाम
फाइनल में हारने के बावजूद न्यूजीलैंड को भी अच्छी-खासी प्राइज मनी मिली. रनर-अप टीम के तौर पर न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 14.7 करोड़ रुपये दिए गए. वहीं इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों को भी निराश नहीं किया गया और उन दोनों टीमों को 7.9 लाख डॉलर यानी करीब 7.24 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी गई.
सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों को इनाम
इसी के साथ टूर्नामेंट के सुपर-8 मुकाबलों तक पहुंचने वाली टीमों को भी अच्छा इनाम मिला. जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज को 3.8 लाख डॉलर यानी करीब 3.48 करोड़ रुपये दिए गए. आईसीसी ने इस बार सभी 20 टीमों को मोटिवेट करने के लिए ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों को भी इनाम दिया. अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, आयरलैंड, इटली, नामीबिया, नेपाल, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई और अमेरिका जैसी टीमों को लगभग 2.5 लाख डॉलर यानी करीब 2.3 करोड़ रुपये दिए गए.
संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
हालांकि इन सब के बीच पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने प्लेयर के तौर पर भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. उन्होंने फाइनल में 46 गेंदों पर 89 रन की शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया. कई लोगों का तो यहां तक कहना है कि जब संजू शुरू के कुछ मैच नहीं खेल पाया, तब उसे ये अवॉर्ड मिला है. अगर वो पहले के मैचेस भी खेलता तो फिर क्या होता. जानकारी के लिए आपको बता दें कि टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने बनाए हैं और संजू शुरू के मैच ना खेलने के बाद भी उनसे महज 62 रन ही पीछे हैं.
