Harmanpreet Kaur on IND vs PAK: वुमेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में इंडियन टीम अपने कैंपेन की शुरुआत आर्क-राइवल पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 14 जून को बर्मिंघम में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर क्रिकेट लवर्स के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है। इंडियन टीम का वुमेन टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है और कप्तान हरमनप्रीत कौर को भरोसा है कि उनकी टीम इस बार भी जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरूआत करेगी।
Womens World Cup: 12 टीमों के बीच खिताब की जंग
वुमेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है, जिनमें हर एक ग्रुप में छह-छह टीमें शामिल हैं। भारत को ग्रुप ए में रखा गया है, जहां उसके साथ पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स जैसी टीमें मौजूद हैं। टूर्नामेंट से पहले खेले गए वॉर्मअप मुकाबलों में इंडियन टीम का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। भारत ने वेस्टइंडीज को 26 रन से हराया, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उसे रोमांचक मुकाबले में 5 रन से हार का सामना करना पड़ा।
Harmanpreet Kaur on IND vs PAK: पाकिस्तान मुकाबले को लेकर उत्साहित हैं हरमनप्रीत
इंग्लैंड के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले पहले मैच को लेकर एक्साइटमेंट भी जताया। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत पाकिस्तान जैसी टीम के खिलाफ करना बेहद खास होता है। हरमनप्रीत ने कहा कि बर्मिंघम में होने वाले इस मुकाबले का माहौल शानदार रहने वाला है और पूरी टीम इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय खिलाड़ी मैदान पर निडर होकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी।
India In Warmup Match: वॉर्मअप मैचों से बढ़ा आत्मविश्वास
भारतीय कप्तान का मानना है कि प्रैक्टिस मैचों से टीम का आत्मविश्वास काफी मजबूत हुआ है। टीम प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का अवसर दिया और कई खिलाड़ियों ने प्रभावित भी किया। खासतौर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में 68 रन की तूफानी पारी खेलकर अपनी फॉर्म का परिचय दिया।
India Dream For T-20 World Cup: पहली ट्रॉफी जीतने का सपना
भारतीय महिला टीम अब तक केवल एक बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। साल 2020 में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने उसे मात दे दी थी। इस बार हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ पहला मुकाबला जीतकर भारतीय टीम टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत करना चाहेगी।
Read More: Ben Stokes ने नाइट क्लब में इस 125 किलो के रग्बी प्लेयर के साथ की थी मारपीट, जानें कौन है ये?
