“पैट कमिंस की वापसी के बाद भी ईशान किशन को SRH का कप्तान बने रहना चाहिए” – हरभजन सिंह

By raj kiran

Published on:

Harbhajan Singh on Ishan Kishan

Harbhajan Singh on Ishan Kishan: ईशान किशन की अगुवाई में सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन कमाल कर रही है. 21 अप्रैल को इस टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से रौंद डाला. जिसमें अभिषेक शर्मा का योगदान सबसे अहम रहा. जिन्होंने 135 रनों की पारी खेली. कप्तान ईशान के साथ-साथ अभिषेक शर्मा और पूरी हैदराबाद टीम की जमकर तारीफ हो रही है. जियोहॉटस्टार के ‘चैंपियंस वाली कमेंट्री’ कार्यक्रम में बात करते हुए एक्सपर्ट हरभजन सिंह ने ईशान किशन को लेकर कहा कि उन्हें पैट कमिंस के आने के बाद भी कप्तान बने रहना चाहिए. वहीं एक और एक्सपर्ट चेतेश्वर पुजारा ने अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी की जमकर सराहना की.

Harbhajan Singh on Ishan Kishan: “ईशान किशन को कप्तान बने रहना चाहिए”

Harbhajan Singh on Ishan Kishan
Harbhajan Singh on Ishan Kishan

ईशान किशन ने आईपीएल 2026 में अपनी कप्तानी से काफी प्रभावित किया है. इसलिए हरभजन सिंह चाहते हैं कि वो पैट कमिंस के आने पर भी SRH के कैप्टन बने रहे. जियोहॉटस्टार के ‘चैंपियंस वाली कमेंट्री’ कार्यक्रम में बात करते हुए एक्सपर्ट हरभजन सिंह ने कहा,

“अगर पैट कमिंस वापस आ भी जाते हैं, तो भी ईशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान बने रहना चाहिए. यह एक विवादास्पद फैसला है, लेकिन अगर टीम ने एक युवा कप्तान पर भरोसा जताया है, तो उन्हें उसी के साथ बने रहना चाहिए. इसमें कोई शक नहीं कि कमिंस ने हैदराबाद को 2024 में फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. लेकिन किशन की कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है. गेंदबाजों और अन्य खिलाड़ियों ने उनके साथ अच्छा तालमेल बिठा लिया है. ईशान को कप्तान बनाए रखने से सनराइजर्स हैदराबाद को फायदा होगा.”

भारतीय गेंदबाजों को अपने गेम में निरंतर विकास करने को लेकर:-

Harbhajan Singh on Ishan Kishan
Harbhajan Singh on Ishan Kishan

“भारतीय गेंदबाजों के पास सुधार के अलावा कोई विकल्प नहीं है. अगर वे अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं करते, तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. टी20 क्रिकेट में कोई नहीं बख्शता. बल्लेबाज लगातार नए-नए शॉट खेलते रहते हैं और अगर भारतीय गेंदबाजों को हार से बचना है, तो उन्हें अपने खेल में सुधार करना ही होगा. यह देखकर खुशी होती है कि पर्पल कैप की दौड़ में शीर्ष पांच गेंदबाज सभी भारतीय हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज 13 विकेट लेकर सबसे आगे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनकी गेंदबाजी शानदार थी. उन्होंने डेथ ओवरों में राउंड-द-विकेट एंगल का इस्तेमाल करते हुए हेनरिक क्लासेन को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. कंबोज जैसे युवा गेंदबाज आधुनिक टी20 क्रिकेट में गेंदबाजी का एक नया तरीका दिखा रहे हैं”.

अभिषेक शर्मा को लेकर चेतेश्वर पुजारा ने कहा

Harbhajan Singh on Ishan Kishan
Harbhajan Singh on Ishan Kishan

जियोहॉटस्टार के ‘चैंपियंस वाली कमेंट्री’ कार्यक्रम में बोलते हुए चेतेश्वर पुजारा ने अभिषेक शर्मा के शानदार शतक की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा,

“अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेलते हुए अपना दूसरा आईपीएल शतक और इस सीजन का पहला शतक बनाया. शतक बनाना उनके लिए बहुत आसान है. उनके रन SRH के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि अक्सर इन्हीं से जीत मिलती है. वह एक खास टैलेंट हैं. जब वह इस तरह खेलते हैं, तो उनकी क्लास सबके सामने आ जाती है. बहुत कम बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा जैसी प्रतिभा और क्लास होती है.”

 

Read More: बुरे फंसे कगिसो रबाडा, GT होटल में ऐसी हरकत करते दिखे, वीडियो हुआ VIRAL