बुरे फंसे कगिसो रबाडा, GT होटल में ऐसी हरकत करते दिखे, वीडियो हुआ VIRAL

By raj kiran

Published on:

Kagiso Rabada in Serious Trouble

Kagiso Rabada in Serious Trouble: कगिसो रबाडा बुरे फंस गए हैं. गुजरात टाइटंस के पेसर टीम होटल में कुछ ऐसा करते हुए पाए गए. जिसके बाद देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भुकंप सा आ गया. एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है. जैसे ही सबने रबाडा की ये हरकत देखी, अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. ऐसी चर्चाएं हो रही हैं कि साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज पर क्या बैन लगेगा? क्या अब वो आगे आईपीएल 2026 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे? लेकिन उन्होंने ऐसा क्या कर दिया कि बात इस हद तक आगे बढ़ गई? आगे हम इस आर्टिकल में जानने वाले हैं.

Kagiso Rabada in Serious Trouble: कगिसो रबाडा पर लगेगा बैन?

Kagiso Rabada in Serious Trouble
Kagiso Rabada in Serious Trouble

कगिसो रबाडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. इसमें रबाडा कुछ ऐसा कर रहे हैं, जिसे देखकर फैंस हैरान हैं. दरअसल वायरल वीडियो में ये तेज गेंदबाज कुर्सी पर बैठे हैं. और सिगरेट पी रहे हैं. रबाडा ने GT की प्रैक्टिस जर्सी पहनी हुई है. उनके साथ वहां पर गुजरात टाइटंस के अन्य प्लेयर्स व सपोर्ट स्टाफ भी दिख रहे हैं. ‘सोनू’ नाम के एक यूजर ने एक्स पर ये वीडियो साझा की है. जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. सबके मन में एक ही सवाल है- क्या रबाडा इसके लिए बैन होंगे?

Kagiso Rabada in Serious Trouble
Kagiso Rabada in Serious Trouble

कगिसो रबाडा का विवादों से काफी पुराना नाता रहा है. पिछले साल उनपर बैन लग चुका है. दरअसल 30 वर्षीय खिलाड़ी SA20 लीग के दौरान डोपिंग टेस्ट में फेल हो गए थे. उनके शरीर में कोकेन मेटाबोलाइट्स पाया गया था. जिसके चलते बाद में वो आईपीएल के बीच में ही अपने वतन लौट गए थे. तब गुजरात टाइटंस ने निजी कारणों का हवाला दिया था. बाद में इसका खुलासा हुआ. हालांकि इस बार उनपर शायद ही कोई बैन लगे. स्मोकिंग क्रिकेट के एंटी-डोपिंग नियमों या पेशेवर आचार संहिता के उल्लंघन के अंतर्गत नहीं आता है.

गुजरात के लिए शानदार रहा है प्रदर्शन

Kagiso Rabada in Serious Trouble
Kagiso Rabada in Serious Trouble

गुजरात टाइटंस के लिए इस सीजन कगिसो रबाडा ने खतरनाक गेंदबाजी की है. अबतक उन्होंने 6 मुकाबले खेले हैं. जिसकी इतनी ही पारियों में रबाडा ने 10 विकेट हासिल किए हैं. 29 रन देकर 3 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

 

Read More: Axar Patel पर फूटा Ashwin का गुस्सा, खराब कप्तानी को बताया मैच हारने का बड़ा कारण