IND Vs AFG टेस्ट मैच में क्या होगी प्लेइंग 11?, कोच गौतम गंभीर ने किया खुलासा

By rishabhpandey

Published on:

Gautam Gambhir On Playing 11

Gautam Gambhir On Playing 11: इंडिया और अफगानिस्तान के बीच होने वाले एकलौते टेस्ट मैच को शनिवार से न्यू पीसीए स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। ऐसे में मुकाबले से एक दिन पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने प्लेइंग इलेवन को लेकर जरूरी जानकारी शेयर की है। साथ ही उन्होंने युवा बल्लेबाज साईं सुदर्शन और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर भी खुलकर अपनी राय रखी है।

Who Will Bat At Number Three?: तीसरे नंबर पर उतर सकते हैं साईं सुदर्शन

Gautam Gambhir On Playing 11 (Source: Social Media)

गौतम गंभीर ने सिग्नल दिए कि साईं सुदर्शन को इस मुकाबले में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। उन्होंने कहा कि साईं को अब तक पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं, जबकि उन्होंने इंग्लैंड की सिचुएशन में काफी क्रिकेट खेली है और लगातार खुद को साबित किया है। गंभीर ने कहा कि सेलेक्शन सिर्फ कुछ मैचों के प्रदर्शन के आधार पर नहीं किया जा सकता। उन्होंने याद दिलाया कि साईं ने आईपीएल 2026 में 700 से ज्यादा रन बनाकर अपनी शानदार फॉर्म का परिचय दिया है। ऐसे में टीम मेनेजमेंट उन पर भरोसा जता सकता है।

Team India On Spinners: चौथे स्पिनर की तलाश में टीम इंडिया

Gautam Gambhir On Playing 11 (Source: Social Media)

इंडियन कोच ने ये भी बताया कि टीम इस मैच में स्पिन डिपार्टमेंट के लिए एडिशनल ऑप्शन पर नजर रख रही है। उन्होंने मानव सुथार और हर्ष दुबे का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ियों के खेलने का स्टाइल काफी हद तक एक जैसा है, लेकिन उनकी गेंदबाजी में कुछ महत्वपूर्ण अंतर भी हैं। गंभीर के अनुसार, टीम इस टेस्ट के जरिए चौथे स्पिनर के विकल्प को तैयार करने की कोशिश करेगी, क्योंकि अपकमिंग श्रीलंका दौरे पर भारत चार स्पिनरों के साथ उतर सकता है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग विदेशी दौरों के लिए अलग तरह की तैयारी करने की जरूरत होती है और टेस्ट क्रिकेट में तैयारी सबसे इम्पॉर्टेंट पहलू भी है।

Gambhir On Rishabh Pant: ऋषभ पंत की बल्लेबाजी शैली पर भी बोले गंभीर

Gautam Gambhir On Playing 11 (Source: Social Media)

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऋषभ पंत की आक्रामक बल्लेबाजी को लेकर पूछे गए सवाल पर गौतम गंभीर ने साफ किया कि टीम मेनेजमेंट उनके नेचुरल खेल में बदलाव नहीं करना चाहता। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इंटरनेशनल लेवल पर हर खिलाड़ी के लिए मैच की सिचुएशन को समझना और उसी के अनुसार खेलना बेहद जरूरी होता है। गंभीर का मानना है कि आक्रामकता और जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाना ही सफल बल्लेबाज की पहचान है।

Gautam Gambhir On Playing 11: कब और कहां देखें मुकाबला?

Gautam Gambhir On Playing 11 (Source: Social Media)

भारत और अफगानिस्तान के बीच यह टेस्ट मैच शनिवार से शुरू होगा। मुकाबले का टॉस सुबह 9 बजे होगा, जबकि खेल की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होगी। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकेगा। वहीं ऑनलाइन दर्शक जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। अब ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया इस मुकाबले में किन खिलाड़ियों को मौका देती है और युवा बल्लेबाज साईं सुदर्शन को मिली जिम्मेदारी पर वह कितना खरे उतरते हैं।

Read More: Virat Kohli ने Vaibhav Sooryavanshi को दिया मोटिवेशन, जानें वायरल वीडियो में लेजेंड्स की बातचीत का सच

Exit mobile version