LSG और RR के मैच में बना अलग माहौल, फैंस के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई- देखें वीडियो

By rishabhpandey

Published on:

Fans Fight In LSG Vs RR Match

Fans Fight In LSG Vs RR Match: आईपीएल 2026 में बुधवार को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान एक अजीब घटना घटी। दरअसल अच्छे खासे चल रहे मैच में कुछ पल के लिए दर्शकों की निगाह मैदान की बाजय स्टेंड्स में जाकर टीक गई। क्योंकि स्टेंड्स में दो फैंस के बीच भयंकर लड़ाई हो रही थी, जिसमें दोनों एक-दूसरे को लात-घूंसे मार रहे थे।

Viral Video: मैच के दौरान फैंस के बीच क्या हुआ?

एक शख्स ने दूसरे को नीचे पटक दिया और फिर वह उठकर फिर से लड़ने लगा, इस दौरान एक फैन ने चप्पल से मारने की भी कोशिश की। यह सब लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मैच के दौरान हुआ और इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Fans Fight In LSG Vs RR Match (Source: Social Media)

हालांकि इस मैच के दौरान जो कुछ हुआ, वो ज्यादातार मैचों में नहीं देखा जाता। जब दो फैंस को आपस में लड़ रहे थे, तब उनके पास बैठे एक शख्स ने वीडियो रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिससे यह घटना तेजी से वायरल होने लग गई। भीड़ के बीच कुछ लोग सिक्योरिटी को आवाज दे रहे थे और आस-पास के लोग दूर हटने लगे, जबकि झगड़ा बढ़ता ही जा रहा था। ऐसे में अब इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं है, जिससे मैच में प्लेयर्स की परफॉर्मेंस के अलावा ये घटना भी अब चर्चा में आ गई है।

Match Summary: मैच के दौरान क्या हुआ?

Fans Fight In LSG Vs RR Match (Source: Social Media)

वहीं अगर बात करें मैच की तो आईपीएल 2026 का 32वां मैच लखनऊ और राजस्थान के बीच इकाना स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 40 रनों से जीत दर्ज की। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे, जिसमें रवींद्र जडेजा की 43 रनों की नाबाद पारी काफी जरूरी दिखाई दी। पिच पर गेंदबाजों को मदद मिल रही थी और इसलिए 160 रन का टारगेट लखनऊ के लिए आसान नहीं था।

Fans Fight In LSG Vs RR Match: कैसा रहा लखनऊ की टीम का प्रदर्शन?

Fans Fight In LSG Vs RR Match (Source: Social Media)

ऐसे में चेज़ करते वक्त लखनऊ सुपर जायंट्स से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उनकी पूरी टीम 119 रनों पर सिमट गई। आयुष बडोनी, ऋषभ पंत और एडन मार्क्रम 0 पर आउट हो गए, जबकि मिचेल मार्श ने 55 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन यह भी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। क्योंकि उम्मीद के मुताबिक रन ना बनने पर राजस्थान के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट लिए, जबकि बृजेश शर्मा और नंद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट लिए। वहीं ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए रवींद्र जडेजा ने भी एक विकेट लिया, उन्होंने निकोलस पूरन को आउट किया था।

Read More: Rajasthan Royals की जीत के बाद Ravindra Jadeja को हुआ घमंड!, कहां- ‘निकोलस पूरन मेरी जेब में है’

Exit mobile version