Drew McIntyre On Vaibhav Sooryavanshi: Drew McIntyre WWE के मोस्ट पॉपुलर सुपरस्टार्स में से एक मानें जाते हैं। साल 2020 के बाद से उन्होंने WWE कंपनी में शानदार प्रदर्शन किया है और इसी वजह से कई बार उन्हें बड़ा पुश भी मिला। हालांकि आपको बता दें रेसलिंग के अलावा मैकइंटायर क्रिकेट के भी जबरदस्त फैन हैं, खासकर भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर उनका प्यार अक्सर देखने को मिलता है।
Drew McIntyre Support: एलिमिनेटर से पहले मिला वैभव को सपोर्ट
ऐसे में एक बार फिर ड्रू मैकइंटायर ने भारतीय फैंस का दिल जीत लिया है। क्योंकि इस बार उन्होंने युवा क्रिकेटर Vaibhav Sooryavanshi को खास अंदाज में सपोर्ट किया है। इन दिनों Indian Premier League 2026 का रोमांच चरम पर है। वहीं Royal Challengers Bengaluru फाइनल में पहुंच चुकी है, जबकि जल्द ही Rajasthan Royals और Sunrisers Hyderabad के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा।
Vaibhav Sooryavanshi News: ड्रू मैकइंटायर ने बढाया वैभव का हौसला
वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 500 से ज्यादा रन बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इतनी कम उम्र में उनके प्रदर्शन की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। इसी बीच एलिमिनेटर मैच से पहले ड्रू मैकइंटायर ने वैभव का हौसला बढ़ाया है।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह जिम में वर्कआउट करते नजर आए। लेकिन खास बात यह रही कि उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की जर्सी पहनी हुई थी, जिस पर नंबर 03 लिखा था। इस वीडियो के जरिए मैकइंटायर ने युवा भारतीय बल्लेबाज को अपना समर्थन भी दिया। अब सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Drew McIntyre On Vaibhav Sooryavanshi: पहले भी मैकइंटायर ने जसप्रीत बुमराह को किया था सपोर्ट
यह पहली बार नहीं है जब मैकइंटायर ने किसी भारतीय क्रिकेटर के लिए अपना प्यार दिखाया हो। कुछ समय पहले उन्होंने Jasprit Bumrah की टी-शर्ट पहनकर भी वीडियो पोस्ट किया था। उस वीडियो में वह एक्सरसाइज करते नजर आए थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा था, “मैं बाइसेप्स बना रहा हूं, गो बूम।” फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आया था।
फिलहाल ड्रू मैकइंटायर WrestleMania 42 के बाद से WWE एक्शन से दूर हैं। अब फैंस उनकी रिंग में वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी आने वाले समय में ड्रू WWE में कब तक वापसी करेंगे?
