SRH कोच डेनियल विटोरी ने हार के बाद टीम को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘हर टीम को ऐसी दिक्कतों से गुजरना पड़ता है’

By rishabhpandey

Published on:

Daniel Vettori On SRH Defeat

Daniel Vettori On SRH Defeat: Indian Premier League में मंगलवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद एसआरएच प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर से खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गई है, वहीं टीम के नेट रन रेट पर भी असर पड़ा है। मैच के बाद एसआरएच के मेन कोच डेनियल विटोरी ने कहा कि टूर्नामेंट के दौरान हर टीम को कभी न कभी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ता है और उनकी टीम के साथ भी यही हुआ है।

Sunrisers Hyderabad News: बल्लेबाजी में नहीं मिली अच्छी शुरुआत

Daniel Vettori On SRH Defeat (Source: Social Media)

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में विटोरी ने कहा, “हमें पता था कि हमें अच्छी शुरुआत करनी है, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए. मेरा मतलब है कि अगर उन्होंने 200 रन बनाए होते, तो हमें पता होता कि यह बहुत मुश्किल होगा. लक्ष्य 169 रन होने की वजह से हमारे पास मौका था. लेकिन हम बेहतर शुरुआत नहीं कर सके. हालांकि, मैं बल्लेबाजों पर कोई दोष नहीं लगाना चाहता. वे इस साल बहुत बढ़िया रहे हैं. सीजन में हर टीम को कभी-कभी छोटी-मोटी दिक्कतें का सामना करना पड़ता है. हमारे साथ भी इस मैच में दिक्कत रही”.

उन्होंने बल्लेबाजों का बचाव करते हुए कहा कि पूरे सीजन में टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है और एक खराब मैच के आधार पर उन पर सवाल उठाना सही नहीं होगा। विटोरी ने माना कि गुजरात के गेंदबाजों ने शुरुआती विकेट लेकर मैच पर पकड़ बना ली थी।

Gujrat Titans News: गुजरात के गेंदबाजों ने मचाया कहर

Daniel Vettori On SRH Defeat (Source: Social Media)

मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। टीम के लिए साई सुदर्शन ने 61 रन और वाशिंगटन सुंदर ने 50 रन की अहम पारी खेली। ऐसे में 169 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और टीम 14.5 ओवर में सिर्फ 86 रन पर ऑलआउट हो गई।

Daniel Vettori On SRH Defeat: रबाडा और होल्डर की शानदार गेंदबाजी

Daniel Vettori On SRH Defeat (Source: Social Media)

गुजरात की जीत में गेंदबाजों का अहम योगदान रहा। कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि जेसन होल्डर ने 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और राशिद खान को 1-1 सफलता मिली।

Read More: Hardik Pandya के मुंबई इंडियंस को छोड़ने के पीछे की वजह आई सामने, क्या चैन्नई सुपर किंग्स को ज्वाइन करेंगे कप्तान?

Exit mobile version