पत्नी साक्षी से शादी करने से पहले धोनी कर चुके हैं इन अभिनेत्रियों को डेट

By Desk Team

Published on:

भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास में एमएस धोनी एक बेहतरीन और सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। एमएस धोनी ने अपनी बेहतरीन कप्तानी से भारतीय क्रिकेट टीम को दो बार विश्व कप जीताया है औैर सभी को अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है। एमएस धोनी पूरी दुनिया में सम्मानित क्रिकेटरों में से एक हैं।

एमएस धोनी की लोकप्रियता उनके फैन्स के बीच में बहुत अच्छी है खासतौर पर महिला फैन्स के बीच में उनकी लोकप्रियता का अलग ही दर्र्जा है। धोनी ने जब भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू किया था तो उस समय उनके बाल बहुत लंबे थे और कई लड़कियां तो उनके इन्हीं लंबे बालों पर आकर्षित हुर्ई थीं।

एमएस धोनी ने अपने खेल और अपने स्वाभाव से सबका दिल जीता हुआ है। एमएस धोनी की शादी के बाद उनकी महिला प्रशंसकों में कोई भी बदलावा नहीं आया है। पूरी ही दुनिया एमएस धोनी के जीवन और उनके संघर्ष के बारे में हम सभी जानते हैं।

धोनी ने कभी भी वास्तव में अपने निजी जीवन के बारे में कोई भी बात नहीं की है। धोनी ने हमेशा से ही अपने निजी जीवन को पर्दे के पीछे ही रखा है। एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी की प्रेम कहानी के बारे में तो हम सभी ही अच्छे से जानते हैं।

लेकिन कुछ लोगों को अभी तक नहीं पता है कि धोनी की साक्षी से शादी होने से पहले उनका कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों से अफेयर चला था। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन चार अभिनेत्रियों के बारे में जिनका धोनी के साथ अफेयर था।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और भारतीय क्रिकेट टीम के उस समय के कप्तान एमएस धोनी के अफेयर की अफवाहें आई थीं। धोनी ने भी यह बता दिया था कि वह दीपिका पादुकोण पर उनका क्रश था। धोनी ने ओम शांति ओम की एक विशेष स्क्रीनिंग के लिए भी अनुरोध किया था और धोनी ने दीपिका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मैच देखने के लिए बुलाया था। दीपिका ने धोनी का यह निमंत्रण स्वीकार कर लिया था। उस मैच के लिए दीपिका धोनी और उनकी टीम को चीयर करने के लिए मैैच देखने भी गई थी। उसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने की बात को इनकार ही किया था।

प्रिति सिमोस

यह भी खबरें आई थीं कि एमएस धोनी कॉमेडी नाइट्स के कपिल शर्मा शो की पूर्र्व रचनात्मक निदेशक प्रिति सिमोस को डेट कर रहे थे।

रार्ई लक्ष्मी

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री राई लक्ष्मी ने साल 2009 में यह बात स्वीकार की थी कि वह एमएस धोनी के साथ एक रिश्ते में थीं। लेकिन राई लक्ष्मी और धोनी का यह रिश्ता कुछ ही दिन तक चल पाया था। हालांकि धोनी ने कभी भी इस रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा था।

असीन

बॉलीवुड की अभिनेत्री असीन और धोनी के अफेयर की अफवाहें भी बहुत चली थीं। असीन और धोनी दोनों की एक ही कंपनी के ब्रांड एंबेसडर भी थे। साल 2010 के आईपीएल सेमीफाइनल से ठीक पहले असीन के घर पर धोनी को देखा गया था।
24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Exit mobile version