मुंबई के इस युवा ऑल-राउंडर क्रिकेटर ने जहर खाकर की आत्महत्या, फ्लैट से शव बरामद

By Desk Team

Published on:

मुंबई क्रिकेट से एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल मुंबई के इस युवा क्रिकेटर ने आत्महत्या जहर खाकर कर ली है। इतना ही नहीं इस क्रिकेटर की मां का शव भी पुलिस को घर से मिला है। मुंबई के विरार इलाके में साईंनाथ नगर से यह मामला सामने आया है। दोनों मां-बेटे का शव पुलिस ने घर से बरामद किया है। पुलिस ने जो शुरूआती जांच की है उसमें यह पता लगा है कि दोनों मां-बेटे ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।

जिस क्रिकेटर ने आत्महत्या की है उसका नाम विनोद चौगुले बताया जा रहा है और इसके उम्र 25 साल बताई जा रही है। वहीं विनोद की मां सरस्वती चौगुले की उम्र 42 साल की बताई गई है। विनोद और सरस्वती के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और वह इस मामले की पूरी जांच करने में लगी गई है।

मां-बेटे के शव फर्श पर पड़े मिले थे

बीते शुक्रवार को यह घटना घटी थी। हर रोज सुबह सरस्वती चौगुले के घर का दरवाजा जल्दी खुल जाता था लेकिन उस दिन सुबह दरवाजा ही नहीं खुला। उसके बाद पड़ोसियों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन वह नहीं खुला तो उसमें से एक शख्स ने खिड़की से देखा तो पता चला कि दोनों मां-बेटे के शव फर्श पर पड़े हुए थे।

पुलिस को इस घटना की पड़ोसियों ने जानकारी दे दी थी। फिर उन्होंने रिश्तेदारों को भी बता दिया था। दरअसल पड़ोसियों ने पुलिस के आने से पहले घर का दरवाजा तोड़ा और दोनों के शव को अस्पताल लेकर चले गए वहीं पर डॉक्टर ने उन्हें बताया कि ये दोनों मर चुके हैं।

विनोद शानदार ऑल-राउंडर क्रिकेटर थे

पुलिस ने पड़ोसियों से जानकारी ली और उसमें पता चला कि विनोद एक ऑल-राउंडर क्रिकेटर था। विनोद सैबा क्रिकेट एकेडमी में खेलते थे। इसके साथ ही वसई-विरार इलाके में कई ऐसे क्रिकेट क्लब थे जो उन्हें स्थानीय टूर्नामेंटों में खेलने के लिए आंमत्रित करते थे। विरार पुलिस ने मृतकों के रिश्तेदार अशोक चौगुले की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

हालांकि मौके से तो पुलिस को किसी भी तरह के सुसाइड नोट नहीं मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में कहा है कि अब जब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आएगी तभी वह कुछ कह पाएंगे।

विनोद नहीं दे पा रहा था ईएमआई

पुलिस ने इस मामले में पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछा और तब पता चला कि विनोद और सरस्वती कई आर्थिक परेशानी से गुजर रहे थे। इतना ही नहीं विनोद की मां सरस्वती बीमार रहती थीं। इस मामले में पुलिस को पड़ोसियों ने बताया कि एक प्राइवेट फर्म में विनोद नौकरी करता था।

विनोद और उसकी मां सरस्वती की आर्थिक हालत कुछ अच्छे नहीं थे जिसकी वजह से विनोद ईएमआई भी नहीं दे पाता था। विनोद और सरस्वती की जिंदगी में काफी मुशिकलें थीं। इस जानकारी के आधार पर विरार पुलिस ने बताया कि विनोद और सरस्वती की आत्महत्या के पीछे उनके आर्थिक तंगी के हालत हैं।

IPL 2019: धोनी के विवादित रन आउट की वजह से फाइनल में मुंबई से हारा चन्नई, वीडियो वायरल

Exit mobile version