यह है IPL 2024 के सबसे सस्ते और महंगे कप्तान, दोनों है विदेशी

By Anshu

Published on:

आईपीएल 2024 के कप्तानों के नाम तय हो चुके हैं । लीग में खेलने वाली 10 टीमों के कौन से कप्तान हैं, कौन सस्ता है और कौन महंगा। IPL 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। जिसको लेकर क्रिकेट फैंस में काफी ख़ुशी देखी जा सकती है।

  • HIGHLIGHTS
  • ये है आईपीएल के सबसे सस्ते और महंगे कप्तान
  • दोनों के बीच है गजब कनेक्शन
  • आईपीएल 2024 के कप्तानों के नाम हुए तय

IPL 2024 का आगाज होने जा रहा BCCI की लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होगी, जिसमें 10 टीमें खेलती दिखेंगी। अब 10 टीम मतलब 10 कप्तान, जिनमें सबसे सस्ता और सबसे महंगा कौन है ये जानना भी जरूरी हो जाता है। वैसे इन दोनों के बीच एक कनेक्शन भी है। तो आईए एक-एक सारी टीमों के कप्तानों की जानकारी लेते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स IPL की डिफेंडिंग चैंपियन हैं, जिसके कप्तान हैं एमएस धोनी, जिन्हें CSK से 12 करोड़ रुपये मिलते हैं।

धोनी चेन्नई के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं, वह चेन्नई को पहले ही 5 बार खिताब जीता चुके हैं।

अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को उसके पहले ही सीजन में चैंपियन बना चुके हार्दिक पंड्या इस बार मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे। ऐसी रिपोर्ट है कि मुंबई ने हार्दिक को लेने के लिए गुजरात को 100 करोड़ रुपये अदा किए हैं। हार्दिक को IPL खेलने के 15 करोड़ रुपये मिलते हैं, 2 साल बाद हार्दिक कि मुंबई में वापसी हुई है।

हार्दिक के जाने के बाद शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस की कमान संभाली है। गिल की कीमत IPL में 8 करोड़ रुपये है।

संजू सैमसन, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हैं| IPL खेलने के लिए उन्हें 14 करोड़ रुपये मिलते हैं।

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन को IPL में खेलने के 8.25 करोड़ रुपये मिलते हैं।

IPL 2024 के सबसे सस्ते कप्तान फाफ डु प्लेसी हैं, जिनकी कीमत 7 करोड़ रुपये हैं, वो RCB की कमान संभालेंगे।

IPL 2024 के सबसे महंगे कप्तान पैट कमिंस है।  कमिंस को IPL 2024 के ऑक्शन में SRH ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा है।  सबसे सस्ते और सबसे महंगे कप्तान के बीच कनेक्शन ये है कि दोनों विदेशी हैं।

ऋषभ पंत IPL 2024 में खेलते हैं तो वो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान होंगे। IPL में पंत की कीमत 16 करोड़ रुपये है। एक्सीडेंट होने के बाद ऋषभ पंत लगभग १५ महीनो बाद क्रिकेट में वापसी करने जा रहे है।

KKR ने श्रेयस अय्यर को अपना कप्तान बना रखा है, जिनकी कीमत 12.25 करोड़ रुपये हैं। श्रेयस अय्यर एक साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे है, गौतम गंभीर के साथ मिलकर टीम को खिताब जीतना चाहेंगे।

केएल राहुल को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 17 करोड़ रुपये में खरीदा है और उन्हें अपना कप्तान भी बनाया है। K L राहुल की टीम ने 2022 में प्ले ऑफ तक का सफर तये किया था, जबकि पिछले सीजन टीम का कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं रहा था।

Exit mobile version