इन दिग्गज Cricketers का अधूरा रह गया था ‘पहला प्यार’

By Desk Team

Published on:

Cricketers और बॉलीवुड अभिनेत्री को लव अफेयर हमेशा से ही सुर्खियों में रहा है। लेकिन वहीं कुछ-कुछ दोस्त भी हैं लेकिन कुछ ऐसी जोडिय़ों का लव कनेक्शन इतना पक्का होता है कि वह शादी के बंधन में बंध जाते हैं तो किसी-किसी का रिश्ता खत्म हो जाता है।

इसका ताजा उदाहरण तो जैसे आप जानते ही हैं विराट-अनुष्का,जहीर-सागरिका और युवराज-हेजल है। लेकिन हर किसी की किस्मत में सच्चा प्यार नहीं होता है। क्योंकि कई ऐसे भी नाम हैं जिनको या तो प्यार में धोखा मिला है या फिर किसी वजह से किसी के साथी की मौत हो गई।

तो चलिए आज हम आपको ऐसे चार Cricketers के बारे में बताऐं जिनका पहला प्यार रह गया अधूरा।

1. रवि शास्त्री और अमृता सिंह

Cricketer रवि शास्त्री इस समय टीम इंडिया के कोच हैं और टीम के साथ वह दक्षिण अफ्रीका के दौरे ओर हैं। रवि शास्त्री के बारे में यह बोला जाता है कि वह बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह का दिल उन पर आ गया था।

इसकी सच्चाई का पता तब लगा जब शारजहां में एक मैच के दौरान अमृता सिंह शास्त्री के द्वारा गेंद को सीमा रेखा के पार करने पर हर मौके पर चीयर करती हुई दिखी। खबरों की मानें तो कहा जा रहा था कि जल्द ही दोनों एक दूसरे से शादी कर लेंगे। लेकिन फिर एकदम से पता नहीं क्या हुआ कि दोनों के प्यार में दूरी आनी शुरू हो गई।

2. महेंद्र सिंह धोनी और प्रियंका

टीम इंडिया के महान Cricketer एमएस धोनी भी अपने पहले को छोड़ चुके हैं। आज भले ही धोनी और उनकी पत्नी साक्षी परफेक्ट कपल हों, लेकिन धोनी की दिल की गहराइयों में प्रियांका झा नाम की लड़की बसती थी।

ऐसा बताया जाता है कि एक कार एक्सीडेंट में प्रियंका की मौत हो गई थी। जिसके बाद माही काफी टूट चुके थे। प्रियंका की मौत के साथ ही उनकी लव स्टोरी भी खत्म हो गई थी। जिसके बाद उनकी ज़िंदगी में साक्षी आईं और साल 2010 में दोनों ने शादी कर ली।

3. इमरान खान और जीनत अमान

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान व Cricketer इमरान खान इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर खूब चर्चा में हैं। लेकिन आपको बता दें कि 80 के दशक में इमरान बॉलीुवड की जानी-मानी अभिनेत्री जीनत अमान को अपने प्यार का इजहार कर चुके थे।

लेकिन दोनों का ही यह प्यार का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों अलग हो गए। जीनत ने बाद में बॉलीवुड के अभिनेता मजहर खाने से शादी कर ली।

4. कपिल देव और सारिका

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान Cricketer कपिल देव और बॉलीवुड की खुबसूरत एक्ट्रेस सारिका के बीच खूब प्यार की चर्चा हुई। कहा तो यह जा रहा था दोनों जल्द ही एक-दूसरे से शादी करने की तैयारी में हैं।

लेकिन यह प्यार ज्यादा दिन नहीं चला और इनकी प्यार की गाड़ी पटरी से उतर गई। कुछ वक्त बाद सारिका ने कमल हासन से शादी कर ली।

Exit mobile version