टीम प्रबंधन को टी20 में धोनी को उनकी भूमिका के बारे में बताना चाहिये : सहवाग

By Team Desk

Published on:

नई दिल्ली : महान सलामी बल्लेबाज वीरेंद सहवाग ने आज महेंद, सिंह धोनी को सलाह दी कि बड़ लक्ष्य का पीछा करते हुए पहली गेंद से ही पीटना शुरू करें और भारतीय टीम प्रबंधन से भी कहा कि दबाव में चल रहे पूर्व कप्तान को टी20 टीम में उनकी भूमिका के बारे में बताये।

धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 37 गेंद में 49 रन बनाये लेकिन टीम में उनके चयन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।सहवाग ने इंडिया टीवी से कहा, धोनी को टीम में अपनी भूमिका समझनी होगी। उन्हें बड़ स्कोर का पीछा करते हुए शुरू ही में तेजी से रन बनाने होंगे।टीम प्रबंधन को उन्हें इस बारे में बताना होगा।

 उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम को धोनी की जरूरत है। उन्होंने कहा, टीम इंडिया को इस समय एम एस धोनी की जरूरत है, टी20 क्रिकेट में भी। वह सही समय आने पर संन्यास लेंगे और कभी किसी युवा खिलाड़ का रास्ता नहीं रोकेंगे।

Exit mobile version