कीवी गेंदबाजों के सामने टीम इंडिया के बल्लेबाजों का सरेंडर

By Ravi Kumar

Published on:

दूसरे टेस्ट में भारत ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले दिन का खेल शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया था। फैंस भारतीय टीम को एक्शन में देखने के लिए बेताब नजर आ रहे थे। उम्मीद थी कि दूसरे दिन मैच शुरू होगा, और भारतीय टीम न्यूजीलैंड को भी बांग्लादेश 3 से 4 दिन में आसानी से हरा देगी। मैच दूसरे दिन शुरू हुआ भारत ने टॉस जीता लेकिन उसके बाद जो कुछ भी हुआ वह किसी भी भारतीय फैन से देखा ही नहीं गया।

महज 46 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया

भारतीय बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह से ताश के पत्तों की तरह ध्वस्त हो गया। क्या रोहित शर्मा और क्या विराट कोहली और फिर क्या ही केएल राहुल… भारत का हर एक बल्लेबाज आया राम और गया राम की लाइन में लगा गए और पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 46 रन पर सिमट गई। यह होम ग्राउंड पर भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे कम स्कोर भी है।

भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह हुए फ्लॉप

सुबह कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने संभलकर खेलना शुरू किया। लेकिन रोहित शर्मा का सब्र टूटा और वह केवल 2 रन बनाकर टिम सउदी की गेंद पर बोल्ड हुए। उसके बाद नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आये विराट कोहली और सरफ़राज़ खान खाता नहीं खोल पाए। इस बीच यशस्वी भी 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के लिए सबसे ज्यादा 20 रन ऋषभ पंत ने बनाए। बांग्लादेश के खिलाफ चमकने वाले केएल राहुल, रवीन्द्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन भी मैच में खाता नहीं खोल पाए। आलम यह रहा कि भारत के 5 बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए जबकि 9 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।

मैट हेनरी ने 5, तो विलियम ने झटके 4 विकेट

न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। जबकि विलियम ओ रूरकी ने 4 बल्लेबाजों का शिकार किया। वहीं 1 विकेट टिम सउदी को मिला। न्यूजीलैंड के किसी भी गेंदबाज का आज भारतीय बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था।

Exit mobile version