रोहित ने पास किया यो यो टेस्ट

By Team Desk

Published on:

नई दिल्ली : भारतीय एकदिवसीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने टीम में शामिल होने के लिए अनिवार्य यो-यो टेस्ट को सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद आलोंचको पर निशाना साधा। ब्रिटेन दौरे के लिए एकदिवसीय टीम के खिलाड़ियों ने 15 जून को यो-यो टेस्ट दिया था जिसमें रोहित के शामिल नहीं होने पर सवाल उठाए गये थे। पिछले सप्ताह हुए यो-यो टेस्ट में अंबाती रायुडू को छोड़कर सभी खिलाड़ी इसमें सफल रहे थे जिसमें कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी शामिल थे।

रोहित ने निजी प्रतिबद्धता के कारण बीसीसीआई से 15 जून को इस टेस्ट में भाग नहीं लेने के लिए अनुमति ली थी। बीसीसीआई के महाप्रबंधक (क्रिकेट परिचालन) सबा करीम ने पीटीआई से कहा, ”रोहित के लिए 15 जून को यो-यो टेस्ट देना अनिवार्य नहीं था क्योंकि उन्होंने पहले से मंजूरी ली थी।” रोहित ने आज सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उन्होंने बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में आज टेस्ट पास कर लिया है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version