Pakistan Super League खेले खिलाड़ी को RCB ने दी Team में जगह

By Anjali Maikhuri

Published on:

Richard Gleeson Replacement

Richard Gleeson Replacement: IPL 2026 से एक बड़ी खबर सामने आई है। Royal Challengers Bengaluru यानी RCB ने अपने स्क्वॉड में बड़ा बदलाव किया है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज़ Nuwan Thushara अब इस सीजन में RCB के लिए नहीं खेलेंगे, और उनकी जगह इंग्लैंड के अनुभवी फास्ट बॉलर Richard Gleeson को टीम में शामिल किया गया है।

अब सवाल ये है कि आखिर Thushara बाहर क्यों हुए?

Nuwan Thushara
Nuwan Thushara

दरअसल, Sri Lanka Cricket यानी SLC ने उन्हें NOC यानी No Objection Certificate देने से मना कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक Thushara SLC के फिटनेस स्टैंडर्ड्स पर खरे नहीं उतर पाए। इसी वजह से उन्हें IPL खेलने की अनुमति नहीं मिली।

Richard Gleeson Replacement for Nuwan Thushara

Richard Gleeson Replacement
Richard Gleeson Replacement

आपको बता दें कि RCB ने Thushara को IPL 2025 में 1.6 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले सीजन में उन्होंने सिर्फ एक मैच खेला था, लेकिन टीम के टाइटल जीतने वाले कैंपेन का हिस्सा रहे थे। RCB ने उन पर भरोसा दिखाते हुए 2026 के लिए भी रिटेन किया था। लेकिन अब अचानक उनका बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

खबरों के अनुसार Thushara ने पहले Sri Lanka Cricket के खिलाफ कोर्ट में केस भी किया था। उन्होंने बोर्ड के फैसले को चुनौती दी थी। इतना ही नहीं, अपने कोर्ट पिटीशन में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने की इच्छा भी जताई थी। हालांकि बाद में उन्होंने केस वापस ले लिया और SLC को लिखित में माफी भी दी। अब देखना होगा कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं या नहीं।

अब बात करते हैं RCB के नए खिलाड़ी Richard Gleeson की।
38 साल के Gleeson काफी अनुभवी गेंदबाज़ हैं और पहले भी IPL का हिस्सा रह चुके हैं। वो Chennai Super Kings यानी CSK और Mumbai Indians यानी MI के लिए खेल चुके हैं। 2024 में उन्होंने CSK के लिए दो मैच खेले थे, जबकि 2025 में MI के लिए एक मुकाबला खेला था। अब RCB ने उन्हें 1.6 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

Khaleel Ahmed की जगह Kuldip Yadav की हुई Entry

Khaleel Ahmed
Khaleel Ahmed

RCB के फैंस को उम्मीद होगी कि Gleeson अपनी स्पीड और अनुभव से टीम की बॉलिंग को मजबूत बनाएंगे। खासकर डेथ ओवर्स में उनकी भूमिका काफी अहम हो सकती है।

अब दूसरी बड़ी खबर आती है Chennai Super Kings यानी CSK से।
CSK ने चोटिल Khaleel Ahmed की जगह भारतीय तेज गेंदबाज़ Kuldip Yadav को टीम में शामिल किया है। Khaleel इस सीजन में पांच मैच खेल पाए और उन्होंने दो विकेट लिए। लेकिन Kolkata Knight Riders यानी KKR के खिलाफ मैच में उन्हें दाएं पैर में quadricep injury हो गई, जिसके बाद उनका पूरा सीजन खत्म हो गया।

अब Kuldip Yadav को CSK ने 30 लाख रुपये में साइन किया है। Kuldip इससे पहले Rajasthan Royals यानी RR के लिए IPL खेल चुके हैं। उन्होंने 2021 और 2023 में RR के लिए कुल तीन मैच खेले थे।

IPL 2026 में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। Injuries, fitness issues और replacement signings ने इस सीजन को और भी दिलचस्प बना दिया है। अब देखना होगा कि Richard Gleeson RCB के लिए कितना असर डालते हैं और Kuldip Yadav CSK में क्या कमाल दिखाते हैं।

Also Read: IPL 2026 में हुआ बहुत बड़ा बदलाव, बीच टूर्नामेंट में CSK से जुड़े कुलदीप यादव- जानें RCB ने चली कौन सी चाल?