जायसवाल ना जडेजा ये खिलाड़ी बनेगा राजस्थान रॉयल्स का नया कप्तान

By Anjali Maikhuri

Published on:

Rajasthan Royals Captain

Rajasthan Royals Captain: Rajasthan Royals जल्द ही अपने नए कप्तान का ऐलान करने वाली है। खबरों के मुताबिक टीम के ऑलराउंडर Riyan Parag ने इंटरव्यू में हेड कोच Kumar Sangakkara को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने लगभग उनका नाम तय कर लिया है। वह Sanju Samson की जगह लेंगे, जिन्हें Chennai Super Kings ने Indian Premier League 2026 ऑक्शन से पहले अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

कप्तानी की रेस में और भी नाम थे। Yashasvi Jaiswal ने कुछ महीने पहले खुद कहा था कि वह टीम की कप्तानी करना चाहते हैं। वहीं नए शामिल हुए Ravindra Jadeja का नाम भी चर्चा में था। लेकिन टीम ने युवा खिलाड़ी पर भरोसा दिखाया है।

Rajasthan Royals Captain: नई सोच और युवा नेतृत्व

Riyan Parag

24 साल के Riyan Parag को कप्तान बनाना टीम के लिए बड़ा फैसला माना जा रहा है। आमतौर पर टीमें ऐसे समय में अनुभवी खिलाड़ी को चुनती हैं, लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने अलग रास्ता चुना है। मैनेजमेंट का मानना है कि टीम को लंबे समय के लिए मजबूत बनाना जरूरी है, और इसके लिए युवा चेहरे को आगे लाना सही रहेगा।

रियान पहले भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं। जब संजू सैमसन फिटनेस की वजह से बाहर थे, तब पराग ने 8 मैचों में टीम की कमान संभाली थी। उन मैचों में उनका औसत 38.57 रहा और उन्होंने Kolkata Knight Riders के खिलाफ Eden Gardens में 95 रन की शानदार पारी खेली थी। हालांकि उन 8 मैचों में टीम सिर्फ 2 ही जीत पाई थी, लेकिन पराग की बल्लेबाजी और मैदान पर आत्मविश्वास ने सबका ध्यान खींचा था।

Rajasthan Royals Captain

kumar sangakkara

कोच कुमार संगकारा का मानना है कि पराग टीम को नई दिशा दे सकते हैं। वह टीम के साथ कई सालों से जुड़े हैं और खिलाड़ियों के साथ उनकी अच्छी समझ है। यही वजह है कि मैनेजमेंट ने अनुभव से ज्यादा भरोसा और निरंतरता को चुना।

संजू सैमसन का दौर खत्म, नई शुरुआत

 

संजू सैमसन का राजस्थान रॉयल्स के साथ 11 साल का सफर अब खत्म हो गया है। उनके नेतृत्व में टीम ने कई बार प्लेऑफ में जगह बनाई और 2022 में फाइनल तक भी पहुंची। उनका जाना टीम के लिए भावनात्मक पल जरूर है, लेकिन क्रिकेट में बदलाव हमेशा होते रहते हैं।

सैमसन के ट्रेड में राजस्थान को रविंद्र जडेजा और सैम करन जैसे खिलाड़ी मिले हैं। जडेजा का अनुभव काफी बड़ा है और कई लोगों को लगा था कि कप्तानी उन्हें मिलेगी। लेकिन टीम ने युवा खिलाड़ी पर भरोसा दिखाते हुए साफ कर दिया कि वह आने वाले 8-10 साल की सोच के साथ आगे बढ़ना चाहती है।

Also Read: IPL Returns to Chinnaswamy Stadium: कर्नाटक सरकार ने शर्तों के साथ दी हरी झंडी

Exit mobile version