Mumbai Indians concussion controversy: IPL 2026 में Mumbai Indians एक बड़े विवाद के बीच आ गई है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में टीम ने कॉन्कशन सब्स्टीट्यूट का इस्तेमाल किया, जिस पर अब काफी सवाल उठ रहे हैं। यह मामला तब शुरू हुआ जब टीम के ऑलराउंडर Mitchell Santner चोटिल हो गए और उनकी जगह Shardul Thakur को मैदान में उतारा गया।
Mumbai Indians concussion controversy: कुछ ऐसा था मैच का हाल

मैच के दौरान Mitchell Santner ने Chennai Super Kings के बल्लेबाज़ कार्तिक शर्मा का कैच लेने की कोशिश की। इस दौरान वह गिर पड़े और उन्हें चोट लग गई। पहली नजर में ऐसा लगा कि उन्हें कंधे में चोट आई है क्योंकि वह अपना शोल्डर पकड़ते दिखे। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया।
कुछ समय बाद मुंबई इंडियंस ने Mitchell Santner की जगह शार्दुल ठाकुर को सब्स्टीट्यूट के तौर पर शामिल करने की मांग की, जिसे मैच अधिकारियों ने मंजूरी दे दी। यहीं से विवाद शुरू हो गया।

नियमों के मुताबिक, कॉन्कशन सब्स्टीट्यूट तभी लिया जा सकता है जब खिलाड़ी को सिर या गर्दन में चोट लगी हो। लेकिन संतनेर को मुख्य रूप से कंधे में चोट लगती दिखी। बाद में वह ड्रेसिंग रूम में अपने कंधे पर बर्फ लगाते भी नजर आए, जिससे शक और बढ़ गया।
क्यों हो रहा है विवाद?

क्रिकेट के नियमों के अनुसार, कॉन्कशन सब्स्टीट्यूट के लिए यह जरूरी है कि खिलाड़ी को सिर या गर्दन में चोट लगी हो और उसकी मेडिकल जांच भी हो। लेकिन इस मामले में कई लोगों का कहना है कि यह नियम सही तरीके से फॉलो नहीं हुआ।
मुंबई इंडियंस के कोच Mahela Jayawardene ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि Mitchell Santner को सिर्फ कंधे में ही नहीं बल्कि सिर और गर्दन में भी चोट लगी थी। उन्होंने बताया कि स्कैन के बाद संतनेर को चक्कर आ रहे थे, इसलिए टीम ने सब्स्टीट्यूट की मांग की।
हालांकि, एक और बड़ा सवाल यह भी है कि क्या शार्दुल ठाकुर Santnerके “जैसे खिलाड़ी” हैं या नहीं। नियम कहता है कि सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी का रोल लगभग वैसा ही होना चाहिए जैसा चोटिल खिलाड़ी का था। संतनेर एक स्पिन ऑलराउंडर हैं, जबकि शार्दुल एक फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। इस फर्क ने भी बहस को और बढ़ा दिया है।
इस पूरे विवाद के बीच मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा और टीम को 100 से ज्यादा रन से हार का सामना करना पड़ा।
Also Read: SA20 लीग सीजन 4 में जबरदस्त ग्रोथ, दुनिया भर में बढ़ा क्रेज






