क्रिसमस पर सैंटा बने एमएस धोनी, साक्षी ने शेयर की प्यारी तस्वीरें

By Darshna Khudania

Published on:

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस क्रिसमस अपने प्रशसंको को काफी खुश कर दिया है | धोनी क्रिसमस पर सेंट क्लोज़ के भेस में दिखाई दिए | उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की, जिसे प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है | शेयर की गई तस्वीरों में धोनी अपनी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी के साथ एक खूबसूरत क्रिसमस ट्री के आगे खड़े हुए दिख रहे है | 

साक्षी की पोस्ट काफी जल्दी ही सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गई और प्रशंसक अपनी खुशी व्यक्त करने के लिए कमेंट सेक्शन में उमड़ पड़े | प्रशंसक काफी इमोजी के साथ अपनी खुशी और भावनाएं व्यक्त करते नज़र आए | कई प्रशंसकों ने लिखा, “वाओ”, जबकि दुसरो ने लिखा, “इसकी कामना की और इसे पा लिया|” 

साक्षी ने इंस्टाग्राम पर पांच तस्वीरें शेयर की, लेकिन आखिरी तस्वीर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा| उस खूबसूरत तस्वीर में धोनी अपनी बेटी जीवा को प्यार से गले लगाते हुए दिख रहे है | पिता और बेटी के बीच इस दिल छू लेने वाली तस्वीर ने सभी को पिघला दिया | 

इस महीने की शुरुआत में, धोनी ने ऋषिकेश में अपनी पत्नी साक्षी के साथ पारंपरिक पहाड़ी डांस करते एक मनोरंजक वीडियो साझा किया और अपने प्रशंसकों को चौंकाया | धोनी साक्षी के डांस की क्लिप काफी तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान को आनंदमय क्षण में देखा जा रहा था, जो की काफी जोश के साथ अपने परिवार के साथ नाचते दिख रहे थे | वीडियो में खुशी झलक रही थी, जिसने प्रशंसकों को धोनी के निजी जीवन की एक झलक दी | 

Exit mobile version