आईपीएल टीम कोलकाता नाईट राइडर्स ने केकेआर अकादमी शुरू की है जिसका पहला कैंप बेंगलुरु में जस्ट क्रिकेट इंडोर स्टेडियम में शुरू हुआ। इस अकादमी का उद्देश्य युवा क्रिकेटरों के कौशल और फिटनेस को सुधार कर उन्हें अच्छा क्रिकेटर बनाना है। केकेआर के सीईओ और एमडी वेंकी मैसूर ने कहा कि यह अकादमी टीम के विजन का एक हिस्सा है जिससे युवाओं को अपना खेल स्तर सुधारने में मदद मिलेगी। यह टीम के पेशेवर नजरिये का एक कदम है। मैसूर ने अभिषेक नायर को अकादमी का प्रमुख कोच और मेंटर बनाने की भी घोषणा की। इसके अलावा ओमकार साल्वी को गेंदबाजी कोच बनाया गया है।
कोलकाता नाईट राइडर्स ने शुरू की केकेआर अकादमी
By Team Desk
Published on:
Share functionality is not supported in this browser.
