IND vs ENG : भारत ने इंग्लैंड को दी 257 रनों की चुनौती

By Team Desk

Published on:

लीड्स : भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक वनडे मैच आज लीड्स के हेंडिग्ले में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 8 विकेट गंवा कर 256 रन बनाए हैं। और इंग्लैंड को जीत के लिए 257 रनों की चुनौती दी है। भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। वह सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने इस मैच में तीन बदलाव किए हैं। लोकेश राहुल के स्थान पर दिनेश कार्तिक को जगह मिली है। वहीं उमेश यादव की जगह शार्दुल ठाकुर को शामिल किया गया है। तीन वनडे इंटरनैशनल मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। इससे पहले तीन टी20 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत हासिल की थी।

इंग्लैंड:

इयोन मॉर्गन (कप्तान), जेम्स विंस, जॉनी बेयरस्टॉ, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोईन अली, जो रूट, लियाम प्लंकेट, बेन स्टोक्स, आदिल राशिद, डेविड विली, मार्क वुड।

भारत:

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, सुरेश रैना, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर।

Exit mobile version