‘मैनें पैसों के लिए टीम नहीं छोड़ी’ : ऋषभ पंत ने सुनील गावस्कर को दिया करारा जवाब

By Ravi Mishra

Published on:

IPL 2025 मेगा ऑक्शन आने वाला है। किस खिलाड़ी को किस टीम के द्वारा खरीदा जाएगा ये सवाल जोर पकड़ने लगा है। IPL retention के दौरान जिन खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया गया उन्हीं में से एक नाम है ऋषभ पंत का। ऋषभ पंत के बारे में कहा जा रहा था कि दिल्ली कैपिटल्स की फ्रैंचाइजी जरूर ऋषभ को रिटेन कर लेगी। लेकिन रिटेंशन के दौरान ऐसा कुछ नहीं हुआ। दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत के रिलीज कर दिया। बहुत चर्चा हुई की ऋषभ को दिल्ली ने आखिर क्यों रिलीज किया।

साल 2023 में ऋषभ पंत एक्सीडेंट से रिकवरी रहे थे। लेकिन फिर भी दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ को रिटेन किया। उस समय दिल्ली कैपिटल्स के इस कदम की पूरे क्रिकेट जगत में सराहना भी की गई थी। लेकिन IPL 2025 से पहले ऋषभ को रिलीज कर दिल्ली कैपिटल्स ने सबको हैरान कर दिया। अब ऋषभ पंत के रिलीज पर सुनील गावस्कर ने एक बड़ा बयान दिया है। सुनील गावस्कर ने बताया की हो सकता है ऋषभ पंत ने अपनी कीमत पता लगाने के लिए ऑक्शन का रुख किया हो। कई बार खिलाड़ी को नंबर एक के रिटेंशन को मिलने वाली राशी से भी अधिक राशी ऑक्शन में मिल जाता है। सुनील गावस्कर ने बताया की हो सकता है की दिल्ली ऑक्शन में वापस ऋषभ को अपनी टीम में शामिल करें। क्योंकि दिल्ली को एक कप्तान और बेहतर विकेटकीपर दोनों ही चाहिए।

सुनील गावस्कर के इस स्टेटमेंट को सुन ऋषभ पंत को रहा नहीं गया और उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखते हुए ऋषभ पंत ने कहा कि ‘मेरा रिटेंशन निश्चित रूप से पैसे के बारे में नहीं था, जिसके बारे में मैं कह सकता हूं।’ ऋषभ पंत ने यह प्रतिक्रिया उसी वीडियो के नीचे दी जिस वीडियो में सुनील गावस्कर ने अपनी बात रखी थी।

Exit mobile version