अभिषेक बच्चन के नेतृत्व वाली ETPL ने की ग्लासगो फ्रेंचाइजी की घोषणा, क्रिस गेल और मुगाफी ग्रुप ने टीम की Ownership हासिल की

By raj kiran

Published on:

ETPL announces Glasgow Franchise

ETPL announces Glasgow Franchise: यूरोप की पहली आईसीसी-मान्यता प्राप्त टी20 फ्रेंचाइजी लीग, यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) ने आज स्कॉटलैंड का प्रतिनिधित्व करने वाली अपनी ग्लासगो-आधारित फ्रेंचाइजी ‘ग्लासगो मुगाफियंस’ की घोषणा की. मुगाफी ग्रुप इस टीम का संस्थापक साझेदार होगा. टीम की मालिक तंशा बत्रा होंगी. जबकि वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल सह-मालिक और ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाएंगे.

विपुल अग्रवाल द्वारा स्थापित मुगाफी ग्रुप मीडिया, एंटरटेनमेंट और आईपी प्लेटफॉर्म के रूप में जाना जाता है. यह समूह फ्रेंचाइजी की वैश्विक महत्वाकांक्षाओं को समर्थन देने के लिए व्यावसायिक, कंटेंट और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराएगा. ईटीपीएल का पहला संस्करण 26 अगस्त से 20 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा. जिसमें ग्लासगो, एम्स्टर्डम, एडिनबर्ग, डबलिन, बेलफास्ट और रॉटरडैम का प्रतिनिधित्व करने वाली छह टीमें 33 मैच खेलेंगी.

ग्लासगो फ्रेंचाइजी के बारे में ETPL के सह-मालिक अभिषेक बच्चन ने कहा,

ETPL announces Glasgow Franchise

“हम मुगाफी ग्रुप और क्रिस गेल का इस सफर में स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं. यूरोप क्रिकेट के लिए सबसे रोमांचक नए क्षेत्रों में से एक है, जहां खेल संस्कृति, विविधता और अपार संभावनाएं मौजूद हैं. ईटीपीएल के माध्यम से हम सिर्फ एक लीग नहीं बना रहे, बल्कि एक ऐसा मंच तैयार कर रहे हैं जो नई प्रतिभाओं को सामने लाएगा, बाजारों को जोड़ेगा और यूरोप को वैश्विक क्रिकेट का एक मजबूत केंद्र बनाएगा.”

ग्लासगो फ्रेंचाइजी के अधिग्रहण पर मुगाफी ग्रुप के संस्थापक और CEO विपुल अग्रवाल ने कहा,

ETPL announces Glasgow Franchise

“आज दुनिया के हर बड़े खेल में दर्शकों की अहम भूमिका है. क्रिकेट के 2.5 अरब प्रशंसक हैं और इसकी दर्शक संख्या सबसे तेजी से बढ़ रही है. यूरोप की पहली एसीसी-मान्यता प्राप्त लीग में, क्रिस गेल जैसे नाम के साथ, ग्लासगो जैसे शहर में, जहां बड़ी दक्षिण एशियाई आबादी क्रिकेट से जुड़ी है—ऐसी फ्रेंचाइजी में शुरुआती निवेश एक पीढ़ी में एक बार मिलने वाला अवसर है. मुगाफी का उद्देश्य ऐसे आईपी बनाना और समर्थन देना है जो लंबे समय तक टिके रहें, और यही इस साझेदारी का सार है.”

ग्लासगो मुगाफियंस की मालिक तंशा बत्रा ने कहा,

ETPL announces Glasgow Franchise

“यह स्कॉटलैंड में क्रिकेट लाने की बात नहीं है. क्रिकेट यहां लंबे समय से पार्कों, क्लबों और समुदायों में मौजूद है. हम एक ऐसी फ्रेंचाइजी बना रहे हैं जो इस खेल को पहली बार एक पेशेवर पहचान देगी. ग्लासगो मुगाफियंस वह मंच है जहां स्कॉटलैंड की क्रिकेट कहानी अब छिपी नहीं रहेगी, बल्कि दुनिया तक पहुंचेगी.”

ग्लासगो मुगाफियंस के सह-मालिक और ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर क्रिस गेल ने कहा,

ETPL announces Glasgow Franchise

“ग्लासगो मुगाफियंस के सह-मालिक की भूमिका निभाना मेरे लिए एक नया और रोमांचक अध्याय है. ईटीपीएल पहले ही वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बन चुकी है. मैंने दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीगों में खेला है और मुझे पूरा विश्वास है कि यह लीग बेहद खास साबित होगी. यूरोप क्रिकेट की आखिरी बड़ी सीमा है और ईटीपीएल यहां की स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान देने और भविष्य के सितारे तैयार करने की क्षमता रखती है. मैं इस नई यात्रा की शुरुआत को लेकर बेहद उत्साहित हूं.”

ईटीपीएल ने विश्व क्रिकेट और खेल जगत के कई बड़े और भरोसेमंद नामों को फ्रेंचाइजी मालिकों के रूप में जोड़ा है. एम्स्टर्डम फ्रेंचाइजी ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टीव वॉ और हॉकी आइकन जेमी ड्वायर के समर्थन में है, जिसकी कप्तानी मिशेल मार्श करेंगे. बेलफास्ट टीम के सह-मालिक ग्लेन मैक्सवेल हैं, जबकि एडिनबर्ग फ्रेंचाइजी को न्यूजीलैंड के काइल मिल्स और नाथन मैक्कलम का समर्थन प्राप्त है और इसकी कप्तानी मिशेल सैंटनर करेंगे. अब ग्लासगो भी इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल हो गया है, जहां क्रिस गेल और तंशा बत्रा इसकी अगुवाई करेंगे और मुगाफी ग्रुप इसका समर्थन करेगा.

यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) क्रिकेट आयरलैंड और रूल्स ग्लोबल (रूल्स एक्स) का संयुक्त उपक्रम है. इसके सह-संस्थापक और सह-मालिक अभिषेक बच्चन (प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेता और कई खेल फ्रेंचाइजी के मालिक), सौरव बनर्जी (पूर्व को-सीईओ, एनडीटीवी और कलारी कैपिटल के पार्टनर), प्रियंका कौल (पूर्व सीईओ, फोर्ब्स) और धीरज मल्होत्रा (पूर्व सीईओ, दिल्ली कैपिटल्स और पूर्व जीएम, बीसीसीआई) हैं, जो रूल्स ग्लोबल के साझेदार भी हैं. लीग का विकास क्रिकेट आयरलैंड, क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा है.

 

Read More: Rashid Khan ने ठुकराया इंडियन टीम की ओर से खेलने के ऑफर, जानें क्यों ये स्टार प्लेयर नहीं चाहते भारतीय नागरिकता?

Exit mobile version