CSK को Dhoni के कारण झेलनी पड़ेगी बड़ी सजा, CSK Fans के साथ हुआ बड़ा Scam

By Anjali Maikhuri

Published on:

Dhoni Replacement

Dhoni Replacement: IPL 2026 में Chennai Super Kings का सफर अब खत्म हो चुका है। टीम अपने आखिरी तीन मैच लगातार हार गई और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। सीजन की शुरुआत में फैंस को उम्मीद थी कि मेगा ऑक्शन के बाद नई टीम के साथ CSK जोरदार वापसी करेगी। लेकिन पूरे सीजन में टीम कभी सही कॉम्बिनेशन नहीं बना पाई और आखिर में वही हुआ जिसका डर था टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि क्या CSK ने इस बार क्रिकेट से ज्यादा इमोशन्स को अहमियत दे दी?

Dhoni Replacement

Dhoni Replacement: धोनी का नाम , लेकिन मैदान पर नहीं दिखे

CSK Practice Session

इस पूरे सीजन में सबसे बड़ा सवाल MS Dhoni को लेकर रहा। फैंस हर मैच में उम्मीद कर रहे थे कि शायद धोनी मैदान पर उतरेंगे। खासकर आखिरी दो मैचों में स्टेडियम सिर्फ इस उम्मीद में भरे हुए थे कि धोनी एक बार फिर येलो जर्सी में दिखाई देंगे।

टीम मैनेजमेंट ने उन्हें अनफिट बताया और पूरा सीजन बिना एक भी मैच खेले खत्म हो गया। हैरानी की बात ये रही कि जब टीम को पहले से पता था कि धोनी के खेलने के चांस बहुत कम हैं, तब भी उनका रिप्लेसमेंट नहीं लाया गया।

यहीं से सवाल उठने शुरू हुए।

कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि CSK ने धोनी के नाम और उनकी फैन फॉलोइंग को बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया। क्योंकि धोनी सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं हैं, वो CSK की सबसे बड़ी पहचान हैं। उनके नाम से टिकट बिकते हैं, स्टेडियम भरते हैं और माहौल अलग ही बन जाता है।

लेकिन IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट में सिर्फ नाम से मैच नहीं जीते जाते। अगर एक खिलाड़ी फिट नहीं है, तो उसकी जगह किसी नए खिलाड़ी को मौका देना जरूरी होता है।

कमजोर स्क्वॉड ने बढ़ाई टीम की मुश्किलें

Jamie Overton

सीजन खत्म होने के बाद कप्तान Ruturaj Gaikwad ने भी माना कि टीम के पास सीमित विकल्प थे। उन्होंने कहा कि CSK को कई मैचों में सही कॉम्बिनेशन नहीं मिल पाया और चोटिल खिलाड़ियों की वजह से टीम का बैलेंस बिगड़ गया।

Jamie Overton और Ramakrishna Ghosh जैसे खिलाड़ियों की चोट ने टीम को और कमजोर कर दिया। कई मैचों में CSK या तो एक बल्लेबाज कम लेकर उतरी या फिर एक गेंदबाज कम के साथ खेली।

यही वो जगह थी जहां टीम की प्लानिंग कमजोर नजर आई।

अगर धोनी की जगह पहले ही किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाता, तो शायद CSK के पास ज्यादा विकल्प होते। लेकिन टीम ने ऐसा नहीं किया और इसका असर मैदान पर साफ दिखाई दिया।

आज IPL में हर टीम के पास मजबूत बेंच स्ट्रेंथ है। छोटी-छोटी गलतियां भी पूरे सीजन को खराब कर सकती हैं। CSK ने इस बार शायद इमोशन्स को ज्यादा महत्व दिया और स्ट्रेटजी पीछे छूट गई।

Also read:  गुजरात टाइटंस ने कुचल डाली CSK की उम्मीदें, 89 रनों से दी करारी शिकस्त

Exit mobile version