क्रिकेटर Rohit Sharma रहते हैं करोड़ो से बने इस आलिशान घर में, देखें तस्वीरें

By Team Desk

Published on:

भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान Rohit Sharma ने मुंबई के वर्ली में समंदन के किनारे एक लक्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। रोहित शर्मा का यह फ्लैट आहूजा टावर्स में है जो की 29वें फ्लोर पर है।

यह फ्लैट Rohit Sharma ने साल 2015 में मुंबई के वर्ली में खरीदा था औैर इस फ्लैट की कीमत लगभग 30 करोड़ रुपए है। उसी साल रोहित शर्मा ने अपनी गर्लफ्रैंड रितिका साजदेहा से सगाई की थी और 13 दिसंबर 2015 को दोनों शादी के बधंन में बंध गए थे।

Rohit Sharma को पॉश एरिया में चाहिए था घर

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका के भाई बंटी सजदेह ने बताया कि रोहित काफी समय से एक अच्छे घर की तलाश कर रहे थे। अब उन्होंने मुंबई के पॉश एरिया में एक वर्ली के आहूजा टॉवर्स में एक फ्लैट खरीदा है। वे जैसी लोकेशन चाहते थे यह बिल्कुल वैसा ही है। रोहित को ट्रेनिंग के लिए यहां से ट्रेवल करना बहुत आसान रहेगा।

Rohit Sharma का सपनों का घर इतनी ऊंचाई पर है

Rohit Sharma का यह फ्लैट 5700 स्क्वायर फिट ऊपर बना हुआ है। रोहित शर्मा का यह फ्लैट एक फोर बी एच के है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फ्लैट का लिविंग एरिया ही 750 स्क्वायर फिट का है।

रोहित शर्मा के इस फ्लैट की बालकनी से बांद्रा और वर्ली का सी लुक दिखार्ई देता है। रोहित शर्मा ने अपने इस सपनों के घर में इम्पोर्टेड मार्वल का काम करवाया है।

बता दें कि फ्लैट में मलेशियम किचन हैं मतलब वेट किचन और ड्राई किचन के दो सेक्शन दिए गए हैं। रोहित शर्मा के इस फ्लैट के बाथरूम में जकूजी की फैसिलिटी भी दी गई है।

रोहित शर्मा ने अपने इस घर मे पार्टी करने के लिए एक खास जगह बनाई गयी है।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े  पंजाब केसरी अख़बार

Exit mobile version