क्या आप जानते हैं ? आपके पसंदीदा Cricketers की पत्नियां में है इतना उम्र का फर्क

By Desk Team

Published on:

आज का दौर थोड़ा मॉर्डन हो रहा है लेकिन इतना की अपने से आधी उम्र के लड़का या लड़की से शादी कर ली जाए? आपको बता दें कि क्रिकेट खेल में कर्ई ऐेसे दिग्गज Cricketer हैं जिन्होंने अपनी से कई गुना कम उम्र की तो कई ने गुना ज्यादा उम्र की लड़की से शादी की है।

आज हम आपको उन Cricketers के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने से छोटी या फिर बड़ी उम्र वाली लड़की से शादी की है।

1. सचिन और अंजली तेंदुलकर

क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले Cricketer सचिन तेंदुलकर की शादी को 22 साल हो चुके हैं। और सचिन अपनी पत्नी अंजली से बेहद प्यार करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली से 6 साल छोटे हैं। सचिन और अंजली मुंबई में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिले थे जहां पर उन दोनों की नजरें टकराई थी और दोनों को प्यार हो गया था। सचिन का कहना है कि उन्होंने कभी अपने परिवार से अपने से ज्यादा उम्र की लड़की को डेट करने या उसे अपने परिवार वालों से मिलाने पर कोई शंका नहीं की।

2. शिखर धवन और आएशा मुखर्जी

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अपनी बीवी आएशा मुखर्जी से 10 साल छोटे हैं। उम्र में फर्क होने के साथ-साथ आयशा एक तलाकशुदा भी हैं और उनके पहले पति से दो बच्चे भी हैं। इस जोड़े ने यह साबित कर दिया कि प्यार करने की कोई भी सीमाएं नहीं होती है और ना ही कोर्ई उम्र। ये दोनों अपने एक पुराने दोस्त के जरिए मिले थे जिसके बाद इन्होंने ऑनलाइन चैटिंग शुरू कर दी। फिर कुछ सालों बाद दोनों ने शादी कर ली।

3 . इरफ़ान पठान और सबा बेग इरफ़ान

Cricketer इरफ़ान पठान सबा वेह से दुबई में मिले थे और उन्हें एक नजर में अपना दिल दे बैठे थे। कुछ मुलाकातों के बाद इरफ़ान ने सबा को प्रपोज़ किया और सबा ने हाँ भी कर दी। आपको बता दें सबा एक मॉडल हैं और इरफ़ान से 10 साल छोटी हैं।

4. महेंद्र सिन्ह धोनी और साक्षी धोनी

Cricketer महेंद्र सिन्ह धोनी की लव स्टोरी के बारे में कौन नहीं जानता। धोनी के जीवन से प्रेरित उनकी फिल्म एम.एस धोनी तो लगभग सभी भारतीयों ने देखी है जिसमें महेंद्र और साक्षी की लव स्टोरी के बारे में भी दिखाया गया था। धोनी साक्षी से 7 साल बड़े हैं और उन्हें साक्षी की सबसे अच्छी बात ये लगी थी कि साक्षी पूरी तरह अंजान थी और उनके सेलेब्रिटी स्टेटस से अप्रभावित थीं।

5. दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल

जब दीपिका पल्लीकल Cricketer दिनेश कार्तिक की ज़िंदगी में आई तो स्क्वेश में उनका कॅरियर चरम पर था। दिनेश कार्तिक दीपिका से 6 साल बड़े हैं। स्पोर्ट्स के फील्ड में होने के कारण दोनों एक दूसरे से आकर्षित हुये।

6. शोएब अख्तर और रुबाब खान

इस ट्रेंड में पाकिस्तानी खिलाड़ी भी पीछे नहीं हैं। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अपनी पत्नी रुबाब खान से 18 साल बड़े हैं। इसके बावजूद, इन दोनों के बीच अच्छी केमिस्ट्री है और जब भी स्पॉट होते हैं तो एक दूसरे की तारीफ करते हैं।

7. ग्लेन मेकग्राथ और सारा लेओनार्दी

ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध क्रिकेटर ग्लेन मेकग्राथ ने अपने से 12 साल छोटी सारा लेओनार्दी से शादी रचाई। मेकग्राथ कहते हैं कि उनकी पहली पत्नी की 2008 में कैंसर के मौत के बाद सारा ने ही उनकी ज़िंदगी को नया सहारा दिया है। बेहतरीन रिलेशनशिप गोल्स ये हैं।

Exit mobile version