कोलंबो में ऐसी रहेगी पिच, जहां होगा भारत-पाकिस्तान मैच, जानें बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद

By raj kiran

Published on:

Colombo Pitch Report IND vs PAK Match

Colombo Pitch Report IND vs PAK Match: भारत और पाकिस्तान जल्द मैदान पर भिड़ने वाली है. 2026 टी20 विश्व कप के तहत ग्रुप-ए में मौजूद इन दोनों टीमों की टक्कर होगी. जिसका आयोजन कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में किया जाएगा. यहां की पिच कैसे रहने वाली है, गेंदबाज या बल्लेबाज में से किसे अधिक मदद मिलेगी, आइए जानें.

Colombo Pitch Report IND vs PAK Match: कोलंबो की पिच का कैसा रहेगा मिजाज?

Colombo Pitch Report IND vs PAK Match

कोलंबो का आर प्रेमदासा स्टेडियम काफी लोकप्रिय है. अबतक इस मैदान पर कई इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं. यहां की पिच पर उछाल देखने को बहुत कम मिलती है. गेंद नीची रहती है. साथ ही पिच पर पड़ने के बाद फंसती है व रुककर आती है. इस वजह से बल्लेबाजों के लिए शॉट खेलना आसान नहीं रहता है. स्पिनरों को इस पिच पर अधिक मदद मिलती है. जो 2026 टी20 विश्व कप में अबतक नजर आया है.

स्पिनरों को यहां खूब मदद मिलेगी

Colombo Pitch Report IND vs PAK Match

2026 टी20 विश्व कप में इस मैदान पर दो मुकाबले हैं. पहले मैच में श्रीलंका और आयरलैंड आमने-सामने थी. जहां श्रीलंका ने जीत हासिल की. उनकी ओर से स्पिनर महीश तीक्षणा और वानिंदु हसरंगा ने 3-3 विकेट हासिल किए. वहीं ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड मैच में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जैम्पा ने 4 विकेट अपने नाम किए थे.

भारत के पास वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल मौजूद हैं. वहीं पाकिस्तान के पास उस्मान तारिक व शादाब खान मौजूद हैं. पिच से मदद मिली तो ये गेंदबाज घातक साबित हो सकते हैं.

टॉस की भूमिका काफी अहम रहेगी

Colombo Pitch Report IND vs PAK Match

इस मैदान पर 61 टी20 मुकाबले हुए हैं. जहां पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 25 दफा जीत हासिल की है. चेज करते हुए टीमों को 35 बार विजय हासिल हुई है. उस लिहाज से भारत बनाम पाकिस्तान मैच में टॉस काफी अहम रहने वाला है. जो भी टीम टॉस जीतेगी वो संभवत: पहले गेंदबाजी करेगी. यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 143 व दूसरी इनिंग का 128 है.

 

Read More: भारत के लिए फिर बजी खतरे की घंटी, एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल, 12 फरवरी का मैच कर सकता है मिस

Exit mobile version