BCCI ने पैट कमिंस के खिलाफ लिया एक्शन, जानें SRH के कप्तान को मिली किस बात की सज़ा?

By rishabhpandey

Published on:

BCCI Takes Action On Pat Cummins

BCCI Takes Action On Pat Cummins: Indian Premier League में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ी हार के साथ-साथ एक और झटका लगा है। दरअसल टीम के कप्तान पैट कमिंस पर बीसीसीआई ने 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई टीम द्वारा मैच के दौरान स्लो ओवर रेट बनाए रखने की वजह से की गई है। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद को 82 रन से हराया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए थे, लेकिन जवाब में हैदराबाद की पूरी टीम सिर्फ 86 रन पर सिमट गई।

Pat Cummins News: स्लो ओवर रेट पड़ा भारी

BCCI Takes Action On Pat Cummins (Source: Social Media)

आईपीएल की ओर से जारी बयान में बताया गया कि पैट कमिंस की टीम ने मैच के दौरान तय समय से धीमी गति से ओवर पूरे किए। आईपीएल आचार संहिता के आर्टिकल 2.22 के तहत यह टीम का सीजन में पहली गलती थी, इसलिए कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अब सनराइजर्स हैदराबाद को लीग स्टेज में दो मुकाबले और खेलने हैं, जिनमें कम से कम एक मैच जीतना टीम के लिए बेहद जरूरी माना जा रहा है।

Sunrisers Hyderabad News: साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर ने संभाली पारी

BCCI Takes Action On Pat Cummins (Source: Social Media)

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात की शुरुआत भी आसान नहीं रही थी। हालांकि साई सुदर्शन ने समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला। उन्होंने शुरुआत में जोखिम लेने से बचते हुए बाद में तेज रन बनाए और 44 गेंदों में 61 रन की अहम पारी खेली। वहीं अंतिम ओवरों में वाशिंगटन सुंदर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और 33 गेंदों पर 50 रन बनाए। इन पारियों की बदौलत गुजरात ने 169 रन का चुनौतीपूर्ण टारगेट खड़ा किया।

BCCI Takes Action On Pat Cummins: हैदराबाद का टॉप ऑर्डर हुआ फेल

BCCI Takes Action On Pat Cummins (Source: Social Media)

ऐसे में टारगेट का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद ही खराब रही। मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया, इसके बाद कगिसो रबाडा ने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और स्मरन रविचंद्रन को आउट कर हैदराबाद की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

इसके अलावा जेसन होल्डर ने भी 3 विकेट झटके और इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि राशिद खान को 1 सफलता मिली। वहीं शानदार गेंदबाजी के लिए कगिसो रबाडा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Read More: Hardik Pandya के मुंबई इंडियंस को छोड़ने के पीछे की वजह आई सामने, क्या चैन्नई सुपर किंग्स को ज्वाइन करेंगे कप्तान?

Exit mobile version