Axar Patel On Defeat By CSK: IPL 2026 के 48वें मुकाबले में Chennai Super Kings ने Delhi Capitals को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 155 रन बनाए, लेकिन इस टारगेट को चेन्नई ने 15 गेंद पहले ही हासिल कर लिया। टीम की जीत में ओपनर Sanju Samson का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 52 गेंदों में नाबाद 87 रन की बेहतरीन पारी खेली।
Axar Patel News: अक्षर पटेल को है अफसोस
हार के बाद दिल्ली के कप्तान Axar Patel ने माना कि उनकी टीम 10 से 15 रन पीछे रह गई। उन्होंने कहा कि स्पेशिल तौर पर आठ बल्लेबाज होने के बावजूद टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी, हालांकि 155 रन को उन्होंने एक लड़ने लायक स्कोर बताया।
Arun Jaitley Stadium की पिच पर चर्चा करते हुए अक्षर ने बताया कि यहां बल्लेबाजी आसान नहीं थी। गेंद कभी रुककर आ रही थी तो कभी अतिरिक्त उछाल ले रही थी, जिससे बल्लेबाजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई बल्लेबाज क्रीज पर सेट हो जाता है, तो उसके लिए रन बनाना आसान हो जाता है। जैसा कि संजू सैमसन की पारी में देखने को मिला।
Axar Patel On Team: टीम पर अक्षर पटेल ने क्या कहा?
अक्षर पटेल ने टीम के निचले क्रम के बल्लेबाजों की सराहना की और इसे एक पॉजिटिव पहलू बताया। साथ ही उन्होंने माना कि टीम को Kuldeep Yadav की कमी खली। उन्होंने कहा कि अब टीम को बाकी बचे मुकाबलों में साफ प्लानिंग के साथ उतरना होगा और हर मैच जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकनी होगी।
अगर दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो उनकी पारी की शुरुआत खराब रही और 69 रन तक पहुंचते-पहुंचते टीम के 5 विकेट गिर गए थे। Pathum Nissanka (19) और KL Rahul (12) की ओपनिंग जोड़ी बड़ा योगदान नहीं दे सकी। Nitish Rana भी 15 रन बनाकर आउट हुए, जबकि Karun Nair एक बार फिर 13 रन बनाकर सस्ते में चलते बने। खुद अक्षर पटेल भी सिर्फ 2 रन ही बना सके। अंत में Tristan Stubbs (38) और इम्पैक्ट प्लेयर Sameer Rizvi के 40 रन की पारियों के बदौलत टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई।
Axar Patel On Defeat By CSK: क्या दिल्ली कैपिटल्स कर पाएगी क्वालिफाई?
अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए सिचुएशन काफी चुनौतीपूर्ण हो गई है। टीम अगर अपने बाकी सभी मुकाबले जीतती है, तो वह ज्यादातार 16 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती है। फिलहाल टीम प्वाइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर है और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उसे हर हाल में बाकी मैच जीतने होंगे, क्योंकि एक भी हार उनकी उम्मीदों को लगभग खत्म कर सकती है।
Read More: WrestleMania 43 में Roman Reigns का अपोनेंट होगा ये पॉपुलर WWE सुपरस्टार, जानें कब शुरू होगी फाइट?
