Andy Flower Struggle Story: IPL 2026 का खिताब जीतने वाली टीम RCB के बारे में तो हर कोई जानता है कि किस तरह इस टीम ने लगातार 2 साल ट्रॉफी अपने नाम की है। लेकिन बेहद ही कम लोग इस बारे में जानते होंगे कि इस टीम की सफलता के पीछे छुपे अनसंग वॉरियर आखिर कौन हैं। अगर आप नहीं जानते तो चलिए हम आपको बता देते हैं।
Andy Flower News: कौन थे एंडी फ्लावर
यह कहानी है जिम्बाब्वे के महान क्रिकेटर और विश्व क्रिकेट के सबसे सम्मानित कोचों में से एक एंडी फ्लावर की। आज एंडी फ्लावर को लगातार दो सालों तक RCB को खिताब दिलाने वाले कोच के रूप में सराहा जा रहा है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें अपने ही देश में गद्दार कहा गया। जिस मिट्टी में उनका जन्म हुआ, जहां उन्होंने क्रिकेट खेलना सीखा, उसी देश ने उन्हें बेइज्जत किया गया, धमकियां दीं और आखिरकार देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया।
एंडी फ्लावर सिर्फ एक बेहतरीन क्रिकेटर नहीं थे, बल्कि अपने देश से बेहद प्यार करने वाले इंसान भी थे। क्रिकेट के मैदान पर उनके रिकॉर्ड आज भी उनकी महानता की गवाही देते हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 232 रन बनाने का रिकॉर्ड लंबे समय तक उनके नाम रहा। वनडे वर्ल्ड कप के डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले वो दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी बने। इसके अलावा वो जिम्बाब्वे के पहले और अब तक के इकलौते खिलाड़ी हैं जो ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बने।
Andy Flower In Zimbabwe: एंडी फ्लावर काली पट्टी पहनकर ऊतरे मैदान में
लेकिन साल 2003 के विश्व कप में एक ऐसी घटना हुई जिसने उनकी जिंदगी बदलकर रख दी। जिम्बाब्वे में उस समय राजनीतिक और ह्यूमन राइट्स को लेकर गंभीर विवाद चल रहे थे। ऐसे में एंडी फ्लावर और उनके साथी खिलाड़ी हेनरी ओलोंगा ने सरकार की नीतियों के विरोध में एक मैच के दौरान काली पट्टी (Black Armband) पहनकर मैदान में उतरने का फैसला किया।
यह सिर्फ एक विरोध नहीं था, बल्कि लोकतंत्र और ह्यूमन राइट्स के समर्थन में दिया गया एक साहसिक मैसेज था। हालांकि सरकार को यह कदम बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसके बाद एंडी फ्लावर को लगातार दबाव, क्रिटीसिज़्म और धमकियों का सामना करना पड़ा। आखिर में जाकर हालात इतने खराब हो गए कि उन्हें अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को समय से पहले खत्म करना पड़ा और अपना देश छोड़ना पड़ा।
ज्यादातार लोग ऐसी सिचुएशन में हार मान लेते हैं, लेकिन महान लोग मुश्किलों में भी नए मौके तलाश लेते हैं। एंडी फ्लावर ने भी यही किया, जिम्बाब्वे छोड़ने के बाद उन्होंने इंग्लैंड में नई शुरुआत की। 2007 में उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया। उनकी मेहनत और क्रिकेट की गहरी समझ ने जल्द ही उन्हें टीम का मुख्य कोच बना दिया।हालांकि इसके बाद जो हुआ, वह इतिहास बन गया।
Andy Flower Achievement: एंडी फ्लावर की अचीवमेंट्स
साल 2010 में इंग्लैंड ने पहली बार ICC T20 विश्व कप जीता, यह अचीवमेंट एंडी फ्लावर के नेतृत्व में ही पॉसिबल हुई। फिर आया 2010-11 के एशेज का दौरा, जब इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हराकर एशेज सीरीज अपने नाम की। यह ऐसी अचीवमेंट थी जिसे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी सफलताओं में गिना जाता है।
इसके बाद 2012-13 में इंग्लैंड ने भारत को भारत में ही टेस्ट सीरीज में हराकर पटौदी ट्रॉफी अपने नाम की। विदेशी टीमों के लिए भारत में जीत हमेशा मुश्किल मानी जाती है, लेकिन एंडी फ्लावर की प्लानिंग और नेतृत्व ने यह असंभव सा दिखने वाला काम भी संभव कर दिया। समय बीतता गया और एंडी फ्लावर की कोचिंग एबिलिटी नई ऊंचाइयों को छूती रही।
Andy Flower Struggle Story: RCB को पहली बार एंडी फ्लावर ने जीतवाई ट्रॉफी
फिर आया IPL का दौर और RCB एक ऐसी टीम थी जो कि सालों से अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार कर रही थी, वो भी एंडी फ्लावर के गाइडेंस में आखिरकार चैंपियन बनी। जिस खिताब के लिए विराट कोहली और करोड़ों RCB फैंस 18 सालों से इंतजार कर रहे थे, वह सपना आखिरकार एंडी फ्लावर के गाइडेंस में पूरा हुआ।
लेकिन सफलता यहीं नहीं रुकी, अगले सीजन में भी टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा और खिताब बचाने में कामयाब रही। यह सिर्फ एक जीत नहीं थी, बल्कि एक ऐसी संस्कृति और मानसिकता की जीत थी, जिसे एंडी फ्लावर ने टीम के अंदर विकसित किया। एंडी फ्लावर की कहानी हमें सिखाती है कि सिचुएशन चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, अगर हौसला और मेहनत कायम रहे तो वापसी हमेशा संभव है। गुमनामी से लेकर विश्व क्रिकेट के सबसे सफल कोचों में शामिल होने तक का उनका सफर सच में प्रेरणा का स्रोत है।
Read More: RCB की जीत का मनाया जाएगा जश्न!, क्या बेंगलुरू में निकलेगी Victory Parade?
