Ambati Rayudu on Kohli Captaincy: IPL 2026 के पहले मैच के बाद एक बार फिर Virat Kohli चर्चा में आ गए हैं। इस बार वजह उनकी शानदार बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि उनकी टेस्ट कप्तानी को लेकर उठी नई मांग है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी Ambati Rayudu ने खुलकर कहा है कि कोहली को टेस्ट क्रिकेट में वापसी करनी चाहिए, और सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर नहीं बल्कि कप्तान के रूप में।
रेयुडू का मानना है कि कोहली अभी भी अपने करियर के आखिरी दौर में नहीं हैं। उनके मुताबिक, कोहली के पास अभी कम से कम 5-6 साल का अच्छा क्रिकेट बाकी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कोहली अभी खेल रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि वो टेस्ट क्रिकेट में भी बड़ा योगदान दे सकते हैं।
Ambati Rayudu on Kohli Captaincy
रेयुडू ने यह भी कहा कि भारतीय क्रिकेट ने कोहली जैसे कप्तान को खो दिया है। उनके अनुसार, कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में एक अलग ही एनर्जी और एग्रेसिव सोच लाई थी, जिसने टीम को नई पहचान दी। यही कारण है कि आज भी कई लोग उन्हें भारत का सबसे बेहतरीन टेस्ट कप्तान मानते हैं।
Ambati Rayudu on Kohli Captaincy: क्या गिल की कप्तानी पर उठेंगे सवाल?
फिलहाल टीम इंडिया की टेस्ट कप्तानी Shubman Gill के हाथ में है, जिन्हें हाल ही में यह जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन रेयुडू के इस बयान के बाद अब बहस शुरू हो गई है कि क्या कोहली को वापस कप्तान बनाया जाना चाहिए?
यह सवाल आसान नहीं है, क्योंकि गिल एक युवा कप्तान हैं और टीम मैनेजमेंट उन्हें लंबे समय के लिए तैयार कर रहा है। ऐसे में अचानक से बदलाव करना सही होगा या नहीं, यह सोचने वाली बात है।
दूसरी तरफ, कोहली का अनुभव और उनका रिकॉर्ड भी किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने जब टीम की कप्तानी की थी, तब भारत ने विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उनकी कप्तानी में टीम ने टेस्ट क्रिकेट में नई ऊंचाइयों को छुआ।
Also Read: Virat Kohli के कैच छोड़ते ही अनुष्का शर्मा को आई हंसी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
