India vs South Africa 3rd ODI Live Score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला वाइजैग में खेला जा रहा है। यह सीरीज फ़िलहाल 1 – 1 की बराबरी पर है। ऐसे में आज का मैच जीतने वाली टीम सीरीज भी अपने नाम कर लेगी। बहरहाल भारत के लिए अच्छी खबर आई है। लगभग 2 साल के बाद टीम इंडिया ने टॉस जीता है और कप्तान केएल राहुल ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
India vs South Africa 3rd ODI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग XI:
भारत : रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रविंद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
साउथ अफ्रीका : क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, रुबिन हरमन, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी नगिडी, ओटनील बार्टमैन।
IND vs SA 3rd ODI Live Score: 270 पर ऑलआउट साउथ अफ्रीका
December 6, 2025 5:17 pm
वाइजैग ODI में साउथ अफ्रीका 270 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी है। कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे अधिक 4 - 4 विकेट झटके। उनके अलावा अर्शदीप सिंह और रविंद्र जडेजा को 1 - 1 सफलता मिली है।
IND vs SA 3rd ODI Live Score: साउथ अफ्रीका को लगा 9वां झटका, कुलदीप यादव ने किया चौथा शिकार
December 6, 2025 5:01 pm
कुलदीप यादव शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्होंने साउथ अफ्रीका के 4 बल्लेबाजों का शिकार कर लिया है। उनका चौथा शिकार लुंगी एनगिडी के रूप में किया।
IND vs SA 3rd ODI Live Score: कुलदीप यादव के जाल में फंसी साउथ अफ्रीका, ऑलआउट से चंद कदम दूर
December 6, 2025 4:49 pm
कुलदीप यादव ने कोर्बिन बॉश को चलता कर साउथ अफ्रीका को 8वां झटका दे दिया है। यह कुलदीप की मैच की चौथी सफलता है। अब क्रीज पर लुंगी एनगिडी आए हैं।
IND vs SA 3rd ODI Live Score: साउथ अफ्रीका की पारी के 40 ओवर खत्म
December 6, 2025 4:43 pm
साउथ अफ्रीका ने 40 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 244 रन बना लिए हैं और वे 300 के स्कोर की तरफ बढ़ रहे हैं। फिलहाल केशव महाराज (4 रन) और कोर्बिन बॉश (रन 4) क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs SA 3rd ODI Live Score: कुलदीप यादव ने एक ओवर में झटके 2 विकेट
December 6, 2025 4:30 pm
डेवाल्ड ब्रेविस के बाद मार्को यानसेन भी लौटे पवेलियन, कुलदीप यादव ने एक ही ओवर में झटके दो विकेट।
IND vs SA 3rd ODI Live Score: साउथ अफ्रीका का 6 बल्लेबाज आउट, कुलदीप यादव को मिली दिन की पहली सफलता
December 6, 2025 4:27 pm
डेवाल्ड ब्रेविस 29 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उनका शिकार कुलदीप यादव ने किया।
IND vs SA 3rd ODI Live Score: भारत को मिली 5वीं विकेट, क्विंटन डी कॉक लौटे पवेलियन
December 6, 2025 4:09 pm
प्रसिद्ध कृष्णा को मैच का तीसरा विकेट मिला है। उन्होंने क्विंटन डी कॉक को 106 रन के स्कोर पर चलता किया। यह कृष्णा के मुकाबले का तीसरा विकेट था।
India vs South Africa 3rd ODI Live Score: क्विंटन डी कॉक ने जड़ा शतक
December 6, 2025 3:40 pm
IND vs SA 3rd ODI Live Score: साउथ अफ्रीका के 4 बल्लेबाज आउट, भारत की मैच में वापसी
December 6, 2025 3:37 pm
IND vs SA 3rd ODI Live Score: भारत को मिली दूसरी सफलता, टेम्बा बावुमा आउट
December 6, 2025 3:05 pm
भारत को टेम्बा बावुमा के रूप में दूसरी सफलता मिली है। वे 67 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उनका विकेट रविंद्र जडेजा को मिला।
IND vs SA 3rd ODI Live Score: साउथ अफ्रीका के 100 रन पूरे
December 6, 2025 2:55 pm
साउथ अफ्रीका के 100 रन पूरे हो चुके हैं। क्विंटन डी कॉक और टेम्बा बावुमा क्रीज पर जमे हुए हैं।
IND vs SA 3rd ODI Live Score: क्विंटन डी कॉक ने ठोकी फिफ्टी
December 6, 2025 2:52 pm
क्विंटन डी कॉक ने 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है और साउथ अफ्रीका 100 रन के करीब पहुंच गया है।
IND vs SA 3rd ODI Live Score: दूसरे विकेट की तलाश में भारत
December 6, 2025 2:39 pm
कप्तान टेम्बा बावुमा और क्विंटन डी कॉक सधी हुई बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को पहला विकेट जल्दी मिल गया था, लेकिन उसके बाद से भारतीय गेंदबाजों को दूसरी सफलता नहीं मिल पाई है।
IND vs SA 3rd ODI Live Score: एक विकेट के बावजूद साउथ अफ्रीका की अच्छी शुरुआत
December 6, 2025 2:36 pm
साउथ अफ्रीका को पहला झटका जल्दी लग गया था। मगर इसके बावजूद मेहमान टीम की अच्छी शुरुआत रही है। कप्तान टेम्बा बावुमा और क्विंटन डी कॉक के बीच दूसरे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी हो चुकी है।
IND vs SA 3rd ODI Live Score: पहला पावरप्ले खत्म
December 6, 2025 2:26 pm
साउथ अफ्रीका ने पहले पावरप्ले में 1 विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाए हैं।
IND vs SA 3rd ODI Live Score: पहले ही ओवर में भारत को मिली पहली सफलता
December 6, 2025 1:39 pm
भारत को पहले ही ओवर में बड़ी सफलता मिल गयी है। रायन रिकलटन बिना खाता खोले आउट हो गए हैं। अर्शदीप सिंह ने उनका शिकार किया।
