IND vs SA 1st Test Live Score: पहले टेस्ट में भारत को झेलनी पड़ी करारी हार

IND vs SA 1st Test Live Score:भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। यहाँ भारत ने मेहमान टीम के 159 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में 189 रन बनाए और 30 रन की बढ़त हासिल की। इसके बाद उम्मीद थी कि साउथ अफ्रीका दूसरी पारी में बड़ा स्कोर बनाएगी, लेकिन उनकी शुरुआत ही अच्छी नहीं हुई और 91 रन तक पहुंचते – पहुंचते उनके 7 विकेट गिर गए। दिन खत्म होने तक प्रोटियाज टीम का स्कोर 93/7 है और वे भारत से सिर्फ 63 रन आगे है। ऐसे में अब देखना होगा कि तीसरी दिन अफ्रीकी बल्लेबाज कितने रन और जोड़ पाते हैं। फ़िलहाल कप्तान टेम्बा बावुमा 29 रन और कोर्बिन बॉश 1 रन बनाकर नाबाद हैं।

भारतीय फैंस के लिए एक बुरी खबर भी आई है। चौका मारते हुए भारतीय कप्तान शुभमन गिल की गर्दन में मोच आ गयी और वे रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। अब BCCI की मेडिकल टीम उनकी चोट की गंभीरता का आंकलन कर रही है।

IND vs SA 1st Test Live Score: ऐसा रहा पहले दिन का हाल

इससे पहले मुकाबले के पहले दिन प्रोटियाज कप्तान टेंबा बावूमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। मगर उनका यह फैसला ज्यादा सही साबित नहीं हुआ। मेहमान टीम की पहली पारी महज 159 रन के स्कोर पर सिमट गई। 31 रन बनाने वाले एडेन मारक्रम टीम के टॉप स्कोरर रहे। इसके अलावा वियान मुल्डर और टोनी डी जॉर्जी ने 24 – 24 रन का योगदान दिया। वहीं, रायन रिकल्टन ने 23 रन बनाए। इनके अलावा कोई अन्य अफ्रीकी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार करने में भी कामयाब नहीं हो सका।

दूसरी तरफ भारत के लिए जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे। ईडन गार्डन्स में अपना पहला टेस्ट मैच खेलते हुए उन्होंने फाइव विकेट हॉल झटका। उनके अलावा मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को 2 – 2 सफलता एवं अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला। वहीं, भारत की पहली पारी की शुरुआत भी कुछ खास अच्छी नहीं हुई है। यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर आउट हो गए। मगर इसके बाद वाशिंगटन सुन्दर ने केएल राहुल का साथ दिया और दोनों ने संभल कर बल्लेबाजी करते हुए प्रोटियाज गेंदबाजों को पहले दिन कोई विकेट नहीं दिया। दिन खत्म होने तक भारत का स्कोर 37/1 था।

This Live Blog has Ended

IND vs SA 1st Test Live Score: पहले टेस्ट में भारत को झेलनी पड़ी करारी हार

November 16, 2025 2:16 pm

अछि शुरुआत के बाद भी कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ झेलनी पड़ गयी 30 रनों की करारी हार

IND vs SA 1st Test Day 3: ध्रुव जुरेल आउट, भारत को तीसरा झटका

November 16, 2025 12:52 pm

पारी के 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर साइमन हार्मर ने ध्रुव जुरेल को पवेलियन भेज दिया। कॉर्बिन बॉश ने शानदार कैच पकड़ा। ध्रुव सिर्फ 34 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए।

IND vs SA 1st Test Live Score: दूसरे सत्र का खेल शुरू

November 16, 2025 12:28 pm

8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 16/2 है। ध्रुव जुरेल 5 रन पर जबकि वॉशिंगटन सुंदर 10 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं।

IND vs SA 1st Test, Day 2 Live Score Update: पहले ही Over में भारत ने गवाया पहला विकेट

November 16, 2025 11:30 am

अफ़्रीकी टीम को जिस शुरुआती विकेट की तलाश थी, वह उन्हें पहले ही ओवर में मिल गया। मार्को जानसेन ने ऑफ़ स्टंप की लाइन पर हार्ड लेंथ गेंद फेंकी, जिसे यशस्वी खड़े होकर खेलने का प्रयास कर रहे थे। गेंद पिच पर गिरकर हल्का-सा बाहर की ओर निकली और यशस्वी इसे डिफेंड करने गए, लेकिन बल्ले का किनारा लग गया। एज सीधे कीपर के दस्तानों में जा पहुँचा और भारत बिना कोई रन बनाए पहला झटका झेल बैठा। यशस्वी ने 4 गेंदों का सामना किया, लेकिन खाता नहीं खोल पाए। जानसेन ने भारत को शुरुआती बड़ा नुकसान पहुँचा दिया।

IND vs SA 1st Test, Day 2 Live Score Update: दूसरे दिन का खेल खत्म, मैच पर पूरी तरह भारत का दबदबा

November 15, 2025 4:45 pm

साउथ अफ्रीका इस मुकाबले में पूरी तरह पिछड़ी हुई नजर आ रही है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक उनका स्कोर 93/7 है और वे भारत से सिर्फ 63 रन आगे हैं। फ़िलहाल कप्तान टेम्बा बावुमा आखिरी उम्मीद के रूप में 28 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

IND vs SA 1st Test, Day 2 Live Score Update: साउथ अफ्रीका के 6 बल्लेबाज आउट, अक्षर पटेल को मिली सफलता

November 15, 2025 3:51 pm

IND vs SA 1st Test, Day 2 Live Score Update: साउथ अफ्रीका को लगा पांचवां झटका, रविंद्र के नाम दर्ज हुआ चौथा विकेट

November 15, 2025 3:46 pm

साउथ अफ्रीका को ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में पांचवां झटका लगा है। वे 18 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा को यह सफलता मिली है।

IND vs SA 1st Test, Day 2 Live Score Update: साउथ अफ्रीका के 60 रन पूरे

November 15, 2025 3:35 pm

साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 60 रन बना लिए हैं। 40 पर 4 विकेट गिरने के बाद ट्रिस्टन स्टब्स और टेम्बा बावुमा सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं।

IND vs SA 1st Test, Day 2 Live Score Update: साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी लड़खड़ाई, 40 के स्कोर पर गिरे 4 विकेट

November 15, 2025 3:18 pm

दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी बुरी तरह लड़खड़ा गयी है। महज 40 रन के स्कोर पर उनके 4 विकेट कर चुके हैं। फ़िलहाल ट्रिस्टन स्टब्स और टेम्बा बावुमा क्रीज पर मौजूद हैं।

IND vs SA 1st Test, Day 2 Live Score Update: साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका, जडेजा ने मारक्रम को किया आउट

November 15, 2025 2:40 pm

साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है। रायन रिकल्टन के बाद एडेन मारक्रम भी आउट हो गए हैं। भारत को दूसरी सफलता रविंद्र जडेजा ने दिलाई।

IND vs SA 1st Test, Day 2 Live Score Update: दूसरा सेशन खत्म, साउथ अफ्रीका का स्कोर: 18/1

November 15, 2025 2:17 pm

कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन का दूसरा सेशन खत्म हो गया है। साउथ अफ्रीका ने 6.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 18 रन बना लिए हैं और वे भारत से 12 रन पीछे हैं।

IND vs SA 1st Test, Day 2 Live Score Update: भारत को मिली पहली सफलता, कुलदीप ने रिकलटन को भेजा पवेलियन

November 15, 2025 2:15 pm

दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका को पहला झटका लगा है। कुलदीप यादव ने रायन रिकल्टन को LBW आउट कर दिया है। उन्होंने 23 गेंदों पर 11 रन बनाए।

IND vs SA 1st Test Live Score : साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी शुरू, रायन रिकलटन और एडेन मारक्रम क्रीज पर उतरे

November 15, 2025 1:51 pm

IND vs SA 1st Test Live Score : भारत की पारी खत्म, हासिल की 30 रन की बढ़त

November 15, 2025 1:37 pm

भारत ने साउथ अफ्रीका के 159 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में 189 रन बनाए हैं और उन्होंने मुकाबले में 30 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

IND vs SA 1st Test, Day 2 Live Score Update: मोहम्मद सिराज क्लीन बोल्ड, साउथ अफ्रीका को मिला 8वां विकेट

November 15, 2025 1:24 pm

IND vs SA 1st Test, Day 2 Live Score Update: भारत का सातवां विकट गिरा, कुलदीप यादव 1 रन बनाकर आउट

November 15, 2025 1:21 pm

IND vs SA 1st Test, Day 2 Live Score Update: भारत को लगा छठा झटका, रविंद्र जडेजा 27 रन बनाकर आउट

November 15, 2025 12:58 pm

रविंद्र जडेजा के रूप में भारत का छठा बल्लेबाज आउट हो चुका है। शिमोन हार्मर को यह सफलता मिली। अब भारत का स्कोर 171/6 है और वे 12 रन से आगे हैं।

IND vs SA 1st Test, Day 2 Live Score Update: भारत ने हासिल की लीड

November 15, 2025 12:52 pm

कोलकाता टेस्ट में भारत ने लीड हासिल कर ली है। 54 ओवर के बाद भारत का स्कोर 171/5 है और वे दक्षिण अफ्रीका की पहली पार से 12 रन आगे हैं।

IND vs SA 1st Test Live Score Update: भारत का पांचवां बल्लेबाज आउट, ध्रुव जुरेल 14 रन बनाकर आउट

November 15, 2025 12:44 pm

ध्रुव जुरेल 14 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

IND vs SA 1st Test, Day 2 Live Score Update: दूसरा सेशन शुरू, जडेजा और जुरेल क्रीज पर मौजूद

November 15, 2025 12:17 pm

IND vs SA 1st Test, Day 2 Live Score Update: पहला सेशन खत्म, भारत का स्कोर 138/4

November 15, 2025 11:58 am

IND vs SA 1st Test Live Score Update: भारतीय कप्तान शुभमन गिल को लगी चोट, रिटायर्ड हर्ट होकर लौटे पवेलियन

November 15, 2025 10:54 am

कप्तान शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए हैं। उनके बाद ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आ चुके हैं। गिल बाद में फिर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आ सकते हैं।

IND vs SA 1st Test Live Score: वाशिंगटन सुन्दर 29 रन बनाकर आउट

November 15, 2025 10:43 am

भारत को वाशिंगटन सुन्दर के रूप में दूसरा झटका लगा है। वे 82 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हो गए हैं। फिलहाल मेजबान साउथ अफ्रीका से 84 रन पीछे है।

IND vs SA 1st Test Live Score: कोलकाता में दूसरे दिन का खेल शुरू, राहुल और सुन्दर क्रीज पर मौजूद

November 15, 2025 10:35 am

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। केएल राहुल और वाशिंगटन सुन्दर क्रीज पर डेट हुए हैं और सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं।

IND vs SA 1st Test Live Score Update: ईडन गार्डन्स में पहले दिन का खेल खत्म

November 14, 2025 4:36 pm

पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत का स्कोर 37/1 है और केएल राहुल 59 गेंदों पर 13 रन एवं सुन्दर 38 गेंदों पर 6 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत अभी भी साउथ अफ्रीका से 122 रन पीछे है।

IND vs SA 1st Test Live Score Update: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज

November 14, 2025 4:24 pm

कपिल देव - 23 बार (227 पारी) जसप्रीत बुमराह - 16 बार (96 पारी) जहीर खान - 11 बार (165 पारी)

IND vs SA 1st Test Live Score Update: यशस्वी जायसवाल का साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में प्रदर्शन बेहद ख़राब रहा है

November 14, 2025 4:11 pm

जायसवाल का साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में प्रदर्शन सेंचुरियन में -17,5 केपटाऊन में - 0,28 ईडन गार्डन्स में - 12*

IND vs SA 1st Test Live Score Update: जसप्रीत बुमराह ने भारत में अपना तीसरा फाइव विकेट हॉल लिया है

November 14, 2025 4:07 pm

- ऑस्ट्रेलिया में 4 फाइफर - इंग्लैंड में 4 फाइफर - साउथ अफ्रीका में 3 फाइफर - भारत में 3 फाइफर* - वेस्टइंडीज में 2 फाइफर

IND vs SA 1st Test Live Score Update: भारत की पारी के 10 ओवर खत्म

November 14, 2025 3:49 pm

भारत की पारी के 10 ओवर खत्म हो गए हैं और उनका स्कोर 28/1 है। फिलहाल वाशिंगटन सुन्दर 3 रन और केएल राहुल 7 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

IND vs SA 1st Test Live Score Update: संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं केएल राहुल

November 14, 2025 3:47 pm

साउथ अफ्रीका के खिलाफ केएल राहुल संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 29 गेंदों पर 7 रन बनाए हैं।

IND vs SA 1st Test Live Score: भारत को लगा पहला झटका, यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर आउट

November 14, 2025 3:33 pm

साउथ अफ्रीका को पहली सफलता मिली है। यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 18/1 हो गया है।

IND vs SA 1st Test Live Score Update: भारत की पारी शुरू, मार्को यानसेन ने मेडन फेंका पहला ओवर

November 14, 2025 3:07 pm

IND vs SA 1st Test Live Score: 159 के स्कोर पर ऑलआउट हुई साउथ अफ्रीका, जसप्रीत बुमराह ने झटके सबसे ज्यादा 5 विकेट

November 14, 2025 2:51 pm

IND vs SA 1st Test Live Score : दूसरा सेशन खत्म, साउथ अफ्रीका का स्कोर 154/8

November 14, 2025 2:12 pm

मैच का दूसरा सेशन खत्म हो गया है। इस सत्र में भारतीय गेंदबाजों को 5 विकट मिले और उन्होंने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक पा रहे हैं। दूसरा सेशन खत्म होने तक प्रोटियाज टीम का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन है।

IND vs SA 1st Test Live Score: प्रोटियाज टीम को लगा 8वां झटका, 3 रन बनाकर कॉर्बिन बॉश आउट

November 14, 2025 2:11 pm

IND vs SA 1st Test Live Score: पहली पारी के 50 ओवर पूरे, SA का स्कोर 153/7

November 14, 2025 2:08 pm

IND vs SA 1st Test Live Score: साउथ अफ्रीका का सातवां विकेट गिरा, मार्को यानसेन सस्ते में आउट

November 14, 2025 1:43 pm

मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका दिया है। 45वें ओवर की पहली गेंद पर काइल वेरिन को आउट करने के बाद चौथी गेंद पर उन्होंने मार्को यानसेन का शिकार किया। वे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। अब साउथ अफ्रीका का स्कोर 146/7 हो गया है।

IND vs SA 1st Test Live Score: साउथ अफ्रीका को लगा छठा चटका, काइल वेरिन आउट

November 14, 2025 1:35 pm

मोहम्मद सिराज ने भारत को छठी सफलता दिलाई है। काइल वेरिन 36 बॉल में 16 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अब साउथ अफ्रीका का स्कोर 146/6 है।

IND vs SA 1st Test Live Score: पहली पारी के 40 ओवर पूरे, SA का स्कोर 136/5

November 14, 2025 1:20 pm

40 ओवर पूरे ओवर होने के बाद साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए हैं। ट्रिस्टन स्टब्स 7 रन और काइल वेरेने 10 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

Exit mobile version