‘अंडरआर्म प्रैक्टिस से बनता है फर्क’, Jos Buttler ने बताया Shubman Gill की 269 रन की पारी का राज़

शुभमन गिल की ऐतिहासिक पारी पर जोस बटलर का बड़ा खुलासा
Jos Buttler, Shubman Gill
Jos Buttler, Shubman GillImage Source: Social Media
Published on

भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दो शतक जमाए। इस दौरान उन्होंने 269 रन की ऐतिहासिक पारी खेली, जिसने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। गिल की इस पारी ने न सिर्फ भारतीय फैंस बल्कि क्रिकेट दिग्गजों को भी हैरान कर दिया। इंग्लैंड के पूर्व सफेद गेंद कप्तान और गिल के आईपीएल में गुजरात टाइटन्स के साथी खिलाड़ी जोस बटलर ने इस पारी पर खुलकर बात की और बताया कि आखिर गिल अपनी बल्लेबाज़ी में इतना सुधार कैसे लाते हैं।

बटलर ने खोला गिल की तैयारी का राज़

जोस बटलर ने ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ पॉडकास्ट में बताया कि शुभमन गिल अपने खेल को निखारने के लिए बहुत ज़्यादा बेसिक और अंडरआर्म ड्रिल्स करते हैं। बटलर ने कहा,

“जो भी वो कर रहा है, उसका असर दिख रहा है। इसलिए मैं भी वही करना चाहूंगा, वही इंसान मुझे थ्रोडाउन दे, वही प्रैक्टिस रूटीन मैं भी फॉलो करूं।”

उन्होंने आगे कहा,

“आईपीएल में उसके साथ थोड़ा खेलने का मौका मिला। वो बहुत बेसिक चीज़ों पर काम करता है। अंडरआर्म प्रैक्टिस खूब करता है, जिससे उसका बैटिंग का शेप सही रहे। लोग सोचेंगे टेस्ट क्रिकेटर अंडरआर्म प्रैक्टिस क्यों करेगा? लेकिन यही मसल मेमोरी है, सही पोजिशन में जाना, गेंद को देर से खेलना। वो इन चीज़ों पर बहुत फोकस करता है।”

बटलर ने बताया कि गिल हमेशा गेंद को नीचे मारने और अपने पास आने देने की कोशिश करता है, जो दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज़ों की खासियत होती है।

इंग्लैंड को चेताया

बटलर ने इंग्लैंड टीम को भी आगाह किया कि अगर उन्होंने जल्दी कोई योजना नहीं बनाई, तो गिल उन्हें और ज्यादा परेशान कर सकते हैं। बटलर ने कहा,

“हम इंग्लैंड फैंस के तौर पर यही चाहेंगे कि वो आगे और रिकॉर्ड न तोड़े। हमें उसके खिलाफ रास्ता खोजना होगा।”

Jos Buttler, Shubman Gill
'जब हर चार दिन में दाढ़ी रंगनी पड़े तो...', टेस्ट रिटायरमेंट पर Virat Kohli का खुलसा, बताई बड़ी वजह
Shubman Gill
Shubman GillImage Source: Social Media

उन्होंने ये भी कहा,

“जब कोई बल्लेबाज़ उस ज़ोन में होता है तो वो खुद को अजेय महसूस करता है। वो उसी लय में बने रहना चाहता है।”

गिल के करियर में पिता का योगदान

बटलर ने गिल के पिता के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि गिल के पिता ने उनके करियर में अहम भूमिका निभाई है।

“उनके पापा का इस खेल में बहुत बड़ा हाथ है। उन्होंने शुभमन को बचपन से ही ट्रेन किया है। मुझे यकीन है कि वो अब भी उसे फोन करके कहते होंगे कि ऐसे ही खेलते रहो। वो अपने पापा पर खेल के मामलों में अब भी भरोसा करते हैं।”

शुभमन की पारी ने बनाई नई कहानी

गिल की इस 269 रन की पारी ने उन्हें इंग्लैंड में दोहरा शतक बनाने वाला सबसे युवा भारतीय बना दिया। साथ ही, उन्होंने साबित कर दिया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद भारतीय बल्लेबाज़ी को संभालने की जिम्मेदारी वो बखूबी निभा सकते हैं। अब देखना ये होगा कि लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड उनके लिए क्या रणनीति बनाता है या गिल एक और धमाकेदार पारी खेलकर इंग्लैंड को चौंका देते हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
Cricket Kesari
cricket.punjabkesari.com