DC vs MI Image Source: Punjab Kesari
Cricket

आईपीएल 2025: DC vs MI मैच 29 की पिच रिपोर्ट और Fantasy XI

आईपीएल 2025: दिल्ली बनाम मुंबई मैच की पिच रिपोर्ट और संभावित XI

Nishant Poonia

आईपीएल 2025 के 29वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। दिल्ली की टीम शानदार फॉर्म में है और मुंबई को लय की तलाश है। मैच अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी और तेज गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिल सकती है।

आईपीएल 2025 का 29वां मुकाबला आज यानी 13 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। जहां दिल्ली की टीम जबरदस्त फॉर्म में है, वहीं मुंबई को लय तलाशने की ज़रूरत है।

दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक टूर्नामेंट में चार में चार मैच जीतकर शानदार शुरुआत की है। पिछली जीत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आई, जहां केएल राहुल ने शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

वहीं मुंबई इंडियंस का सीजन अभी तक खास नहीं रहा है। उन्होंने अब तक सिर्फ एक ही मुकाबला जीता है। पिछला मैच भी RCB से हार गए, हालांकि उस मैच में तिलक वर्मा के लिए गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाज़ी की।

Arun Jaitley Stadium, Delhi

अब तक के आईपीएल इतिहास में दोनों टीमें 35 बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें मुंबई ने 19 बार और दिल्ली ने 16 बार जीत दर्ज की है।

DC vs MI हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

• दिल्ली कैपिटल्स: 16 जीत

• मुंबई इंडियंस: 19 जीत

DC vs MI वेदर और पिच रिपोर्ट:

• तापमान: 24°C

• मौसम: बादल छाए रहेंगे

• पिच का मिजाज: बल्लेबाजी के लिए मददगार

• बॉलिंग के लिए बेहतर: तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिलेगी

DC vs MI
दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग XI

संभावित प्लेइंग XI:

दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्राज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, अभिषेक पोरेल

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर, रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग XI
क्रिकेट केसरी फैंटेसी XI

क्रिकेट केसरी फैंटेसी XI:

केएल राहुल (उपकप्तान), रयान रिकेलटन, सूर्यकुमार यादव, फाफ डु प्लेसिस, तिलक वर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव

ये मुकाबला रोमांच से भरपूर होने वाला है। कौन बाज़ी मारेगा, फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स या वापसी करेगी मुंबई इंडियंस।