भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 के दौरान Image Source: Social Media
Cricket

ICC Women’s ODI World Cup 2025: भारत-पाकिस्तान भिड़ेंगे कोलंबो में, जानिए पूरा शेड्यूल

वर्ल्ड कप शेड्यूल जारी, कोलंबो में भारत-पाकिस्तान भिड़ंत

Nishant Poonia

ICC ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की मेज़बानी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 30 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी। वहीं फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को कोलंबो या बेंगलुरु में होगा, जो इस बात पर निर्भर करेगा कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचता है या नहीं।

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला इस बार एक न्यूट्रल वेन्यू यानी कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैच 5 अक्टूबर को तय किया गया है। दोनों देशों के बीच तनाव के चलते भारत में ये मैच नहीं हो पाएगा।

भारत को अपने ग्रुप स्टेज में कुछ बड़े मुकाबले खेलने हैं। 9 अक्टूबर को भारत दक्षिण अफ्रीका से और 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा, दोनों मैच विशाखापत्तनम में होंगे। इसके बाद 19 अक्टूबर को इंग्लैंड से इंदौर में और 23 अक्टूबर को न्यूज़ीलैंड से गुवाहाटी में भिड़ंत होगी। भारत का आखिरी लीग मैच 26 अक्टूबर को बेंगलुरु में बांग्लादेश के खिलाफ होगा।

भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 के दौरान

अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचता है तो पहला सेमीफाइनल कोलंबो में खेला जाएगा, वरना यह गुवाहाटी में होगा। दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को बेंगलुरु में और फाइनल 2 नवंबर को होगा।

पिछली बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और उपविजेता इंग्लैंड के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला 22 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा।

भारत के मैचों का शेड्यूल:

• 30 सितंबर – भारत vs श्रीलंका – बेंगलुरु

• 5 अक्टूबर – भारत vs पाकिस्तान – कोलंबो

• 9 अक्टूबर – भारत vs दक्षिण अफ्रीका – विशाखापत्तनम

• 12 अक्टूबर – भारत vs ऑस्ट्रेलिया – विशाखापत्तनम

• 19 अक्टूबर – भारत vs इंग्लैंड – इंदौर

• 23 अक्टूबर – भारत vs न्यूज़ीलैंड – गुवाहाटी

• 26 अक्टूबर – भारत vs बांग्लादेश – बेंगलुरु

महिला क्रिकेट फैंस के लिए यह टूर्नामेंट काफी रोमांचक होने वाला है, खासकर भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल सकता है।