तस्मानिया के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने वाले 31 साल के ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर को अपना टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिलेगा। वह पहले भी इस सीरीज में स्क्वाड का हिस्सा थे, लेकिन फिर उन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने के लिए टीम से रिलीज कर दिया गया था। अगर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बल्ले से प्रदर्शन की बात करें तो मार्च 2022 से अब तक वेबस्टर का औसत 57.10 का है। इस दौरान उनके खाते में 81 विकेट भी शामिल हैं।
