भारत के क्रिकेट जगत में कई दिलचस्प कहानियाँ हैं, और अर्जुन तेंदुलकर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के बीच की एक ऐसी कहानी है, जिसने हाल ही में सबका ध्यान आकर्षित किया। यह किसी से नहीं छिपा था की सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर युवराज के पिता योगराज सिंह से ट्रेनिंग करते थे लेकिन हाल फ़िलहाल में अर्जुन ने ट्रेनिंग बंद कर दी है आइये जानते है क्या वजह थी कि अर्जुन तेंदुलकर ने योगराज सिंह के साथ अपनी ट्रेनिंग बंद कर दी थी?
अर्जुन तेंदुलकर और योगराज सिंह की ट्रेनिंग की शुरुआत:
2022 में, अर्जुन तेंदुलकर ने युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह से प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। इस दौरान योगराज ने अर्जुन को अपनी क्रिकेटिंग कड़ी मेहनत से प्रशिक्षित किया और अर्जुन ने भी शानदार प्रदर्शन किया। केवल 12 दिनों के प्रशिक्षण के बाद, अर्जुन ने शतक बना दिया था, जो कि उनके क्रिकेट करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ था। इसके बाद अर्जुन ने आईपीएल में अपनी शुरुआत की और घरेलू क्रिकेट में भी कुछ अच्छा प्रदर्शन किया।
“लोग डरते थे कि अर्जुन का नाम मेरे साथ जुड़ जाएगा
हालांकि, योगराज सिंह ने खुलासा किया कि अर्जुन तेंदुलकर के साथ उनका नाम जुड़ने की वजह से कुछ लोग चिंतित थे। उन्होंने कहा, “लोग डरते थे कि अर्जुन का नाम मेरे साथ जुड़ जाएगा। सचिन का बेटा, वह 12 दिनों के लिए मेरे पास आता है और शतक बनाता है, इसके बाद उन्हें डर था कि यह नाम जुड़ जाएगा।”
युवराज सिंह का दखल
योगराज सिंह ने बताया कि उन्होंने युवराज से अर्जुन को एक साल तक उनके साथ प्रशिक्षण लेने के लिए कहने के लिए कहा था। योगराज ने युवराज से कहा था कि वह सचिन तेंदुलकर से बात करें और अर्जुन को एक साल तक उनके पास प्रशिक्षण के लिए भेजने की सिफारिश करें। इसके बाद वह देखना चाहते थे कि अर्जुन का प्रदर्शन किस दिशा में जाएगा। हालांकि, हाल के सीज़न में अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में उनका बल्ला पूरी तरह से नहीं चला। उन्होंने दो पारियों में सिर्फ 40 रन बनाए और तीन मैचों में चार विकेट लिए। रणजी ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। हालांकि, गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन अच्छा था, और उन्होंने चार मैचों में 16 विकेट झटके।
आईपीएल 2024 में अर्जुन का प्रदर्शन
आईपीएल 2024 में भी अर्जुन का प्रदर्शन बहुत खास नहीं रहा था। उन्होंने सिर्फ एक मैच खेला और 9.42 की इकॉनमी रेट से 22 रन दिए। इसके बावजूद, मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल 2025 के लिए चुना और वह लगातार चौथे सीज़न के लिए मुंबई की टीम का हिस्सा होंगे।